मार्केट न्यूज़
.png)
4 min read | अपडेटेड October 22, 2026, 14:30 IST
सारांश
आज Colgate Palmolive (India), Hatsun Agro Products, Chennai Petroleum Corporation, Sagility, Garware Hi-Tech Films, Jammu and Kashmir Bank और CIE Automotive India जैसी कंपनियां भी नतीजे घोषित कर रही हैं।

आज Cyient और Bluestone Jewellery and Lifestyle जैसी कंपनियां भी नतीजे घोषित कर रही हैं।
इसके अलावा आज Colgate Palmolive (India), Hatsun Agro Products, Chennai Petroleum Corporation, Sagility, Garware Hi-Tech Films, Jammu and Kashmir Bank, CIE Automotive India, Cyient और Bluestone Jewellery and Lifestyle जैसी कंपनियां भी नतीजे घोषित कर रही हैं। यहां आज के नतीजों की पूरी जानकारी दी गई है।
Nippon Life ने भी तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 35.6% घटकर 324.4 करोड़ रुपये रहा, जो पिछली तिमाही में 504 करोड़ रुपये था। हालांकि रेवेन्यू 4% बढ़कर 796 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 767 करोड़ रुपये था।
Havells India ने तिमाही नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना 11.2% बढ़कर 353 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 317.5 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 34.6% बढ़कर 6,416 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 4,766.6 करोड़ रुपये था। इसके अलावा EBITDA 30.6% बढ़कर 577 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 451.5 करोड़ रुपये था। मार्जिन 9% रहा, जबकि पिछले साल यह 9.26% था।
Chennai Petro ने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं। सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,247 करोड़ रुपये रहा, जो पिछली तिमाही (QoQ) में 1,031 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू 25% घटकर 20557 करोड़ रुपये पर आ गया, जो पिछली तिमाही (QoQ) में 27,369.5 करोड़ रुपये था।
Mahindra Life ने नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना 66% घटकर 16.3 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में 48 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू 84% बढ़कर 32.4 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 17.6 करोड़ रुपये था। EBITDA नुकसान 55 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 52.5 करोड़ रुपये था।
Sapphire Foods ने भी तिमाही नतीजे घोषित कर दिए हैं। इसका शुद्ध घाटा 12.8 करोड़ रुपये से घटकर 1.5 करोड़ रुपये रह गया। दूसरी तरफ रेवेन्यू 19.7% बढ़कर 888 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 742 करोड़ रुपये था।
J&K Bank ने सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 10.5% बढ़कर 546 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 494 करोड़ रुपये था। इसके अलावा NII 5% बढ़कर 1,502 करोड़ रुपये हो गई, जो पहले 1,434 करोड़ रुपये थी। अन्य आय (Other income) 104.5% बढ़कर 315 करोड़ रुपये हो गई, जो पहले 154 करोड़ रुपये थी। ग्रॉस NPA 2.23% रहा, जो पहले 2.37% (QoQ) था। वहीं, नेट NPA 0.51% रहा, जो पहले 0.60% (QoQ) था।
Maharashtra Scooters ने सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 9.7% बढ़कर 293 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 267 करोड़ रुपये था। इसके अलावा कंपनी का रेवेन्यू 9.6% बढ़कर 297 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 271 करोड़ रुपये था।
Havells India के शेयरों में आज तिमाही नतीजों से पहले हल्की कमजोरी दिख रही है। यह शेयर BSE पर 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 1067.65 रुपये के भाव पर आ गया है। इसका मार्केट कैप 67,001.62 करोड़ रुपये है।
तिमाही नतीजों से पहले Swiggy के शेयरों में बिकवाली का जबरदस्त दबाव है। यह शेयर BSE पर 5 फीसदी से ज्यादा टूटकर 210.90 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आ गया है। इसका मार्केट कैप 58,380.63 करोड़ रुपये है।
Hindustan Petroleum Corporation Ltd के शेयरों में आज 1.45 फीसदी की गिरावट है और यह 341.30 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर आ गया है। इसका मार्केट कैप 72,622.58 करोड़ रुपये है।
Adani Energy Solutions के शेयरों में आज 0.45 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है। नतीजों से पहले यह शेयर BSE पर 1320 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 1,61,429.99 करोड़ रुपये पर आ गया है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख