return to news
  1. Adani Energy Solutions का PAT ढाई गुना बढ़कर ₹1323 करोड़ पर, रेवेन्यू में भी 53% का उछाल

मार्केट न्यूज़

Adani Energy Solutions का PAT ढाई गुना बढ़कर ₹1323 करोड़ पर, रेवेन्यू में भी 53% का उछाल

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड October 22, 2026, 16:03 IST

सारांश

Adani Energy Solutions का सितंबर तिमाही में रेवेन्यू सालाना आधार पर (YoY) 52.74% बढ़कर ₹10,075.54 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह ₹6595.83 करोड़ था।

शेयर सूची

Adani Energy Solutions

Adani Energy Solutions के शेयरों में आज 2.50 फीसदी की गिरावट आई है।

Adani Energy Solutions ने आज 22 अक्तूबर को FY27 की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट करीब ढाई गुना बढ़कर ₹1323 करोड़ पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 534 करोड़ रुपये था। इसके अलावा पिछली जून तिमाही में ₹1149.06 करोड़ के मुकाबले मुनाफे में 15.12% की बढ़ोतरी हुई है। Adani Energy Solutions के शेयरों में आज 2.50 फीसदी की गिरावट है और यह स्टॉक BSE पर 1293 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 1.58 लाख करोड़ रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Adani Energy Solutions के रेवेन्यू में दमदार बढ़ोतरी

Adani Energy Solutions का सितंबर तिमाही में रेवेन्यू सालाना आधार पर (YoY) 52.74% बढ़कर ₹10,075.54 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह ₹6595.83 करोड़ था। तिमाही के दौरान कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 35.5% बढ़कर ₹3,101.5 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹2,289 करोड़ था। इसके अलावा EBITDA मार्जिन में 400 Bps की कमी आई और यह 30.7% पर आ गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 34.7% था।

कंपनी ने तिमाही के दौरान ₹1,581 करोड़ का टैक्स राइट-बैक दर्ज किया, जिससे इसके मुनाफे के प्रदर्शन को सहारा मिला। हालांकि कंपनी ने अपने प्रमुख वित्तीय पैमानों में वृद्धि दर्ज की है, लेकिन मुनाफे के साथ-साथ मार्जिन में होने वाले बदलावों पर भी नजर रखना अहम है।

कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन?

पिछले एक महीने में Adani Energy Solutions के शेयरों में 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। पिछले 6 महीने में यह शेयर 5 फीसदी लुढ़का है। हालांकि इस साल अब तक के आंकड़ों के मुताबिक यह शेयर 24 फीसदी चढ़ा है। पिछले 1 साल में इसमें 36 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख