मार्केट न्यूज़

3 min read | अपडेटेड May 08, 2026, 10:20 IST
सारांश
Q4 Results: शेयर मार्केट में आज जमकर हलचल देखने को मिल सकती है। आज 45 कंपनियां अपने चौथे क्वार्टर के फाइनेंशियल रिजल्ट्स घोषित करेंगी। इसमें एसबीआई, स्विगी, हुंडई, बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे कुछ बड़े नाम शामिल हैं।

एसबीआई समेत आज 45 कंपनियां जारी करेंगी Q4 नतीजे
Q4 Results Today: इंडिन शेयर मार्केट में लिस्टेड कई अहम कंपनियां 8 मई यानी कि आज अपने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के आखिरी क्वार्टर के फाइनेंशियल रिजल्ट्स घोषित करने वाली हैं। आज करीब 60 कंपनियां अपने तिमाही नतीजे घोषित करेंगी, जिनमें कुछ दिग्गज नाम भी शामिल हैं। ऐसे में इन कंपनियों के शेयरों में भी आज हलचल देखने को मिल सकता है। इन्वेस्टरों की नजर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), हुंडई मोटर इंडिया, अर्बन कंपनी, बैंक ऑफ बड़ौदा, स्विगी, बैंक ऑफ इंडिया, जेएसडब्ल्यू इंफ्रा, कल्याण ज्वैलर्स, निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस, शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाइटन और उज्जिवन स्मॉल फाइनेंस बैंक जैसी टॉप कंपनियों के चौथे क्वार्टर के नतीजों पर रहेगी।
इन प्रमुख कंपनियों के शेयरों पर भी शुक्रवार को मार्केट में हलचल रहने की उम्मीद है, क्योंकि चौथे क्वार्टर के नतीजे जारी होने से पहले या बाद में इनमें कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। एक नजर डालते हैं कि आज कौन-कौन सी दिग्गज कंपनियों के फाइनेंशियल रिजल्ट्स जारी किए जाने हैं। इनमें से कुछ कंपनियां मार्केट क्लोज होने के बाद अपने नतीजे घोषित कर सकती हैं। ऐसे में उनके शेयरों में हलचल सोमवार को देखने को मिलेगी, क्योंकि शनिवार और रविवार शेयर मार्केट बंद रहेंगे।
3i Infotech Limited
ABB India Limited
Advance Agrolife Limited
Aeroflex Neu Limited
Amrutanjan Health Care Limited
Archidply Industries Limited
Arisinfra Solutions Limited
Artemis Medicare Services Limited
Aditya Vision Limited
Bajaj Healthcare Limited
Balkrishna Industries Limited
Bank of Baroda
Bank of India
Bombay Dyeing & Mfg Company Limited
Cera Sanitaryware Limited
Cholamandalam Financial Holdings Limited
Credit Access Grameen Ltd
GNA Axles Limited
Grindwell Norton Limited
Hyundai Motor India Limited
Indian Motor Parts and Accessories Ltd
Inspirisys Solutions Ltd
Intellect Design Arena Limited
IRM Energy Limited
JSW Infrastructure Limited
Kalyan Jewellers
India Kalyani Steels Ltd
Lagnam Spintex
Lloyds Enterprises
Vedant Fashions
Muthoot Capital Services Limited
Niva Bupa Health Insurance Company Limited
Oberoi Realty Limited
Orient Electric Limited
Rain Industries Limited
Shree Renuka Sugars Limited
Sasken Technologies Limited
State Bank of India
Shipping Corporation of India Limited
Swiggy Ltd
Tata Consumer Products
Tips Films Ltd
Titan Company Limited
Ujjivan Small Finance Bank Limited
Urban Company Limited
गुरुवार यानी कि 7 मई को कंपनियों द्वारा अपने चौथे क्वार्टर के नतीजे जारी करने के बाद, आज शेयर मार्केट के निवेशकों का ध्यान बीएसई, ब्रिटानिया, महानगर गैस, बजाज होल्डिंग्स, डाबर, भारत फोर्ज, कोरोमंडल इंटरनेशनल और गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयरों पर भी रहेगा।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
What Is the Nifty Power Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
FDI Impact on Share Market: How Foreign Investment Moves Stocks
Weekly vs Monthly Options Expiry: What Investors Need to Know
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs