return to news
  1. Bombay Coated, Bonfiglioli और Swaraj Green Power के IPO को मंजूरी, SEBI ने दिखाई हरी झंडी

मार्केट न्यूज़

Bombay Coated, Bonfiglioli और Swaraj Green Power के IPO को मंजूरी, SEBI ने दिखाई हरी झंडी

भारत की सबसे बड़ी हिंदी समाचार एजेंसियों में से एक।

2 min read | अपडेटेड June 12, 2026, 19:06 IST

सारांश

Bombay Coated and Special Steels ने जनवरी 2026 में, Bonfiglioli Transmissions ने फरवरी 2026 में और Swaraj Green Power and Fuel ने मार्च 2026 में SEBI के पास अपने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किए थे।

IPO

Bombay Coated and Special Steels अपने IPO के जरिए 191 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।

IPO निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। तीन कंपनियों Bombay Coated and Special Steels, Bonfiglioli Transmissions और Swaraj Green Power and Fuel को मार्केट रेगुलेटर SEBI से IPO लाने की मंजूरी मिल गई है। अब ये कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टिंग के जरिए निवेशकों से धन जुटा सकेंगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Bombay Coated and Special Steels ने जनवरी 2026 में, Bonfiglioli Transmissions ने फरवरी 2026 में और Swaraj Green Power and Fuel ने मार्च 2026 में SEBI के पास अपने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किए थे। SEBI ने Bonfiglioli Transmissions को 11 जून और बाकी दो कंपनियों को 12 जून को ऑब्जर्वेशन लेटर जारी कीं। SEBI की ओर से ऑब्जर्वेशन मिलने का मतलब है कि कंपनियां अगले एक साल के भीतर अपना IPO लॉन्च कर सकती हैं।

Bombay Coated and Special Steels का IPO

स्टील प्रोसेसिंग कंपनी Bombay Coated and Special Steels अपने IPO के जरिए 191 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। यह पूरा इश्यू फ्रेश शेयर जारी करके लाया जाएगा। कंपनी इस रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, Siemens Financial Services के साथ लीज पर लिए गए उपकरणों के अधिग्रहण और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी। कंपनी स्टील कॉयल्स को वैल्यू-ऐडेड प्रोसेस्ड स्टील प्रोडक्ट्स में बदलने का कारोबार करती है।

Bonfiglioli Transmissions का IPO

गियरबॉक्स और ड्राइव सिस्टम बनाने वाली Bonfiglioli Transmissions का IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। यानी कंपनी नए शेयर जारी नहीं करेगी और IPO से मिलने वाली रकम कंपनी के बजाय मौजूदा प्रमोटर को जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस IPO का आकार करीब 2,000 करोड़ रुपये हो सकता है। इसके तहत प्रमोटर Bonfiglioli S p A करीब 4.7 करोड़ इक्विटी शेयर बेच सकती है। कंपनी औद्योगिक उपयोग के लिए हाई-प्रिसिजन गियरबॉक्स और ड्राइव सिस्टम बनाती है।

Swaraj Green Power and Fuel का कारोबार

Swaraj Green Power and Fuel महाराष्ट्र के सतारा में स्थित एक इंटीग्रेटेड एथेनॉल और चीनी (Sugar) उत्पादन कंपनी है। कंपनी एथेनॉल और शुगर मैन्युफैक्चरिंग दोनों क्षेत्रों में काम करती है और अब IPO के जरिए पूंजी जुटाने की तैयारी कर रही है।

इन तीनों कंपनियों के शेयरों को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख एक्सचेंजों BSE और NSE पर सूचीबद्ध (लिस्ट) करने का प्रस्ताव है। इससे निवेशकों को इन कंपनियों के शेयरों में निवेश करने का अवसर मिलेगा।

अगला लेख