return to news
  1. अमेरिका से आई इस खबर का असर दिखा अडानी ग्रुप के शेयरों पर, क्यों आज सरपट भागे?

मार्केट न्यूज़

अमेरिका से आई इस खबर का असर दिखा अडानी ग्रुप के शेयरों पर, क्यों आज सरपट भागे?

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 15, 2026, 11:38 IST

सारांश

Adani Group Share Price: अमेरिकी कोर्ट की ओर से जारी डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, गौतम अडानी ने छह लाख अमेरिकी डॉलर का जुर्माना जबकि उनके भतीजे सागर अडानी ने 1.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भरने पर सहमति जतायी है।

शेयर सूची

अडानी ग्रुप

अडानी ग्रुप के शेयरों में क्यों आज दिख रही इतनी तेजी? (Photo: Shutterstock)

अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग ने भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी के जुर्माना देने पर राजी होने के बाद उनसे जुड़े मुकदमे का निपटारा करने पर सहमति जताई है। कोर्ट के गुरुवार को जारी डॉक्यूमेंट्स से यह जानकारी मिली। इसका असर आज अडानी ग्रुप के शेयरों पर देखने को मिल रहा है। सुबह 11:30 बजे अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 1.78% यानी कि करीब 50 रुपये की तेजी, अडानी ग्रीन के शेयरों में .51% यानी कि करीब 8 रुपये की तेजी, अडानी पोर्ट्स एंड सेज के शेयरों में 2.25% यानी कि करीब 40 रुपये की तेजी और अडानी टोटल गैस के शेयरों में 1.37% यानी कि करीब 9 रुपये तक की तेजी देखी गई।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है पूरा मामला?

मामले के अनुसार अमेरिकी प्रॉसिक्यूटरों का आरोप है कि गौतम अडानी और अन्य ने भारतीय अधिकारियों को सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए रिश्वत देने की साजिश रची और अमेरिकी निवेशकों से इसे छिपाया। साल 2024 के अंत में दायर इस मुकदमे में अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) ने गौतम अडानी और एनर्जी कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के प्रमुख और उनके भतीजे सागर अडानी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने भारतीय सरकारी अधिकारियों को करोड़ों डॉलर के बराबर राशि देने का वादा किया और उसके एवज में ऊर्जा खरीद अनुबंध हासिल किए। साथ ही, कंपनी ने अमेरिका के निवेशकों से कई अरब डॉलर जुटाए जिन्हें कथित रूप से यह आश्वासन दिया गया था कि कंपनी के पास मजबूत भ्रष्टाचार-रोधी अनुपालन कार्यक्रम है और वरिष्ठ प्रबंधन की ओर से यह वादा किया गया था कि कोई रिश्वतखोरी नहीं होगी। एसईसी ने उस समय कहा था कि ये कार्रवाइयां अमेरिकी प्रतिभूति कानूनों के धोखाधड़ी-रोधी प्रावधानों का उल्लंघन करती हैं।

अब क्या है नया डेवलपमेंट?

अमेरिकी कोर्ट की ओर से जारी डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, गौतम अडानी ने छह लाख अमेरिकी डॉलर का जुर्माना जबकि उनके भतीजे सागर अडानी ने 1.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भरने पर सहमति जतायी है। प्रस्तावित समझौते में किसी भी प्रकार के अपराध की स्वीकारोक्ति शामिल नहीं है। अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने उस समय आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें निराधार बताया था। गुरुवार को गौतम तथा सागर के वकीलों को भेजे गए संदेशों का कोई जवाब नहीं मिला।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख