मार्केट न्यूज़
.png)
8 min read | अपडेटेड August 04, 2026, 18:32 IST
सारांश
4 अगस्त को जारी अर्निंग्स सीजन के बीच 130 से अधिक कंपनियां अपनी पहली तिमाही के नतीजे पेश करने वाली हैं। इनमें भारती एयरटेल, ओएनजीसी, नायका, बीएसई और मैरिको जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।

भारतीय शेयर बाजार में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों की धूम है।
भारतीय शेयर बाजार में जारी अर्निंग्स सीजन के तहत मंगलवार 4 अगस्त का दिन काफी हलचल भरा रहा। इस दिन पहली तिमाही यानी जून 2026 में खत्म हुई तिमाही के लिए 130 से अधिक कंपनियों ने अपने वित्तीय नतीजे जारी किए। नतीजों का ऐलान करने वाली प्रमुख कंपनियों में भारती एयरटेल, ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन यानी ओएनजीसी, एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स यानी नायका, भारती हेक्साकॉम, बीएसई, एमसीएक्स, कल्याण ज्वैलर्स इंडिया, एनएचपीसी और मैरिको जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।
भारती एयरटेल का अप्रैल-जून तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना 37.32 फीसदी बढ़कर 8,167 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 5,947.9 करोड़ रुपये था। इस तिमाही में ऑपरेशन से भारती एयरटेल का रेवेन्यू सालाना आधार पर 18.35% बढ़कर ₹58,539.1 करोड़ हो गया, जो Q1 FY26 में ₹49,462.6 करोड़ था।
एफएमसीजी सेक्टर की प्रमुख कंपनी मैरीको लिमिटेड ने पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 652 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 513 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू भी 22.8% बढ़कर 3,957 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 3,221 करोड़ रुपये रहा था। इसके अलावा इस तिमाही में कंपनी की कुल इनकम भी पिछले साल के 3,277 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 4,005 करोड़ रुपये दर्ज की गई है।
कैस्ट्रॉल इंडिया ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछली तिमाही के मुकाबले 43.6% बढ़कर 348 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो इससे पहले 242 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी की रेवेन्यू भी 21.1% की बढ़त के साथ 1,545 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,871 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी का एबिटडा 50% बढ़कर 329 करोड़ रुपये से 494 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जबकि एबिटडा मार्जिन 21.3% से सुधरकर 26.4% दर्ज किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने 6.25 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।
हैप्पी फोर्जिंग्स ने पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 39.3% की बढ़त के साथ 91.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 65.7 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी की रेवेन्यू भी 27% बढ़कर 354 करोड़ रुपये से 449 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा कंपनी का एबिटडा 101 करोड़ रुपये से बढ़कर 141 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि एबिटडा मार्जिन पिछले साल के 28.6% के मुकाबले सुधरकर 31.3% दर्ज किया गया है।
मोरपेन लैब्स ने पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 4 गुना बढ़कर 56.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 10.8 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू भी 34% बढ़कर 425 करोड़ रुपये से 570 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा, कंपनी का एबिटडा 24.2 करोड़ रुपये से उछलकर 82.5 करोड़ रुपये रहा, जबकि एबिटडा मार्जिन पिछले साल के 5.7% के मुकाबले सुधरकर 14.5% दर्ज किया गया है।
रेलवे पीएसयू RITES ने पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 8.9% बढ़कर 87.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 80.1 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू भी 8.7% की बढ़त के साथ 490 करोड़ रुपये से बढ़कर 532 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा कंपनी का एबिटडा मामूली 0.4% बढ़कर 114 करोड़ रुपये से 115 करोड़ रुपये रहा, जबकि एबिटडा मार्जिन पिछले साल के 23.3% के मुकाबले गिरकर 21.5% दर्ज किया गया है।
जाइडस वेलनेस ने पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस दौरान कंपनी की रेवेन्यू में 66.9% की जबरदस्त बढ़त देखी गई और यह 861 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,437 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। वहीं कंपनी का EBITDA भी 55.3% बढ़कर 156 करोड़ रुपये से 242 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, नेट प्रॉफिट में 7% की गिरावट आई है और यह पिछले साल के 128 करोड़ रुपये के मुकाबले घटकर 119 करोड़ रुपये रह गया है। इस तिमाही कंपनी का EBITDA मार्जिन भी पिछले साल के 18.1% के मुकाबले गिरकर 16.8% दर्ज किया गया है।
सारेगामा ने पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल के 36.7 करोड़ रुपये के मुकाबले 40.6% बढ़कर 51.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं कंपनी की रेवेन्यू में 27.5% की बढ़ोतरी देखी गई है और यह 207 करोड़ रुपये से बढ़कर 264 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी का EBITDA भी 68.8% उछलकर 55.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 93.3 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि EBITDA मार्जिन पिछले साल के 26.7% के मुकाबले सुधरकर 35.4% दर्ज किया गया है।
गोदरेज प्रॉपर्टीज ने पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 41.7% घटकर 350 करोड़ रुपये रह गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 600 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी की रेवेन्यू 16.5% बढ़कर 435 करोड़ रुपये से 506 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वहीं कंपनी का EBITDA घाटा पिछले साल के 243 करोड़ रुपये से बढ़कर 285 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा, कंपनी की अन्य कमाई भी घटकर 839 करोड़ रुपये रह गई है, जो पिछले साल 1,186 करोड़ रुपये थी। साथ ही, बोर्ड ने गॉदरेज हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के कंपनी के साथ मर्जर को भी मंजूरी दे दी है।
सिम्फनी ने पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल के 42 करोड़ रुपये के मुकाबले 4.8% घटकर 40 करोड़ रुपये रह गया है। वहीं कंपनी की रेवेन्यू में 8% की बढ़ोतरी देखी गई है और यह 350 करोड़ रुपये से बढ़कर 378 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। कंपनी का EBITDA भी 27.8% बढ़कर 36 करोड़ रुपये से 46 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि EBITDA मार्जिन पिछले साल के 10.3% के मुकाबले सुधरकर 12.2% दर्ज किया गया है।
सरकारी तेल और गैस उत्पादक कंपनी ओएनजीसी के नतीजों पर भी ब्रोकरेज हाउस काफी बुलिश हैं। अनुमान के मुताबिक कंपनी का ऑयल और गैस वॉल्यूम साल-दर-साल 6% बढ़ सकता है, हालांकि वीएपी वॉल्यूम में 8% की गिरावट की उम्मीद है। केजी बेसिन से गैस प्रोडक्शन में देरी को ब्रोकरेज ने एक जोखिम माना है। वहीं कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का अनुमान है कि क्रूड और गैस की बेहतर कीमतों के दम पर ओएनजीसी का एबिटा साल-दर-साल 66% और तिमाही आधार पर 67% बढ़ सकता है। नेट क्रूड प्राइस रियलाइजेशन तिमाही आधार पर 32% और गैस प्राइस रियलाइजेशन 27% बेहतर रहने की उम्मीद है।
दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल को लेकर ब्रोकरेज का मानना है कि होम्स सेगमेंट में 6% और अफ्रीका बिजनेस में 5% की मजबूत बढ़त के चलते कंपनी के कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 4% की ग्रोथ देखने को मिल सकती है। इसके अलावा होम्स, एंटरप्राइज और इंडस टावर्स के बेहतर प्रदर्शन के दम पर कंपनी के कंसोलिडेटेड एबिटा में 2.6% की बढ़त की उम्मीद है। वहीं एक अतिरिक्त दिन और नए सब्सक्राइबर्स जुड़ने से भारत के वायरलेस रेवेन्यू में 2.5% की बढ़त हो सकती है।
फैशन और ब्यूटी रिटेलर नायका का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स को लेकर कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने बेहद मजबूत आंकड़े पेश किए हैं। ब्रोकरेज का अनुमान है कि कंपनी का ओवरऑल जीएमवी और रेवेन्यू साल-दर-साल आधार पर 27% बढ़ सकता है। इसमें बीपीसी यानी ब्यूटी एंड पर्सनल केयर बिजनेस का जीएमवी और रेवेन्यू 27% बढ़ने की उम्मीद है, जबकि फैशन बिजनेस का जीएमवी 28% और रेवेन्यू 22% बढ़ सकता है।
4 अगस्त को नतीजे जारी करने वाली 130 से ज्यादा कंपनियों की सूची में पिडिलाइट इंडस्ट्रीज, यूएनओ मिंडा, गोदरेज प्रॉपर्टीज, यूनाइटेड ब्रुअरीज, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, मेट्रो ब्रांड्स, मदरसन सुमी वायरिंग, दीपक नाइट्राइट, कैस्ट्रॉल इंडिया, इमामी, बासफ इंडिया, एलेम्बिक फार्मास्यूटिकल्स, राइट्स, सारेगामा इंडिया और वीआरएल लॉजिस्टिक्स जैसी कई छोटी-बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं। इन सभी कंपनियों के परफॉर्मेंस पर निवेशकों और बाजार विशेषज्ञों की पैनी नजर बनी रहेगी।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख