return to news
  1. LEAP India IPO: ₹2480 करोड़ के आईपीओ में 7 अगस्त से निवेश का मौका, कैसे होती है कमाई और क्या है पूरा प्लान

मार्केट न्यूज़

LEAP India IPO: ₹2480 करोड़ के आईपीओ में 7 अगस्त से निवेश का मौका, कैसे होती है कमाई और क्या है पूरा प्लान

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 04, 2026, 12:08 IST

सारांश

LEAP India का IPO शुक्रवार, 7 अगस्त को खुलेगा और 11 अगस्त तक निवेश किया जा सकेगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 6 अगस्त को खुलेगी। इस IPO का लॉट साइज 94 शेयर रखा गया है। यानी खुदरा निवेशकों को कम से कम 94 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा।

Leap India IPO

Leap India IPO: सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 12 अगस्त को होने की संभावना है।

LEAP India IPO: अगर आप IPO में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक नया मौका आने वाला है। लॉजिस्टिक्स और एसेट पूलिंग प्लेटफॉर्म LEAP India का आईपीओ 7 अगस्त से निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है। कंपनी ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड ₹151 से ₹159 प्रति शेयर तय किया है। आइए जानते हैं इस आईपीओ की अहम जानकारी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कब खुलेगा और कब बंद होगा IPO?

LEAP India का IPO शुक्रवार, 7 अगस्त को खुलेगा और 11 अगस्त तक निवेश किया जा सकेगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 6 अगस्त को खुलेगी। इस IPO का लॉट साइज 94 शेयर रखा गया है। यानी खुदरा निवेशकों को कम से कम 94 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद निवेश 94-94 शेयरों के मल्टीपल में किया जा सकेगा।

सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 12 अगस्त को होने की संभावना है। सफल निवेशकों के डिमैट अकाउंट में 13 अगस्त को शेयर क्रेडिट किए जाएंगे और उसी दिन रिफंड की प्रक्रिया भी शुरू होगी। कंपनी के शेयर 14 अगस्त को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकते हैं।

IPO का साइज कितना है?

LEAP India का IPO कुल ₹2,480 करोड़ का है। इसमें ₹480 करोड़ के नए शेयर (Fresh Issue) जारी किए जाएंगे, जबकि ₹2,000 करोड़ के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए मौजूदा शेयरधारक बेचेंगे। कंपनी ने पहले ड्राफ्ट दस्तावेज में ₹400 करोड़ का फ्रेश इश्यू प्रस्तावित किया था, जिसे बाद में बढ़ाकर ₹480 करोड़ कर दिया गया। वहीं OFS का आकार पहले जैसा ही रखा गया है।

IPO में 50% तक हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए, कम से कम 15% गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) और कम से कम 35% खुदरा निवेशकों (Retail Investors) के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए भी ₹1.25 करोड़ के शेयर आरक्षित हैं।

जुटाए गए पैसे का क्या करेगी कंपनी?

कंपनी फ्रेश इश्यू से मिलने वाली राशि में से ₹360 करोड़ का इस्तेमाल अपने कर्ज को चुकाने या कम करने में करेगी। बाकी रकम का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा। जून 2026 तक कंपनी पर कुल ₹1,023.2 करोड़ का कर्ज था।

क्या करती है LEAP India?

मुंबई स्थित LEAP India देश की प्रमुख एसेट पूलिंग और लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन कंपनियों में शामिल है। कंपनी के पास करीब 1.47 करोड़ पूल्ड एसेट्स हैं और यह देशभर में 10,100 से ज्यादा कस्टमर टचपॉइंट्स के जरिए सेवाएं देती है। कंपनी एफएमसीजी, फूड एंड बेवरेज, ई-कॉमर्स, क्विक कॉमर्स, थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक्स (3PL), ऑटोमोबाइल और इंडस्ट्रियल सेक्टर की कंपनियों को सेवाएं उपलब्ध कराती है।

कैसा रहा कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन?

वित्त वर्ष 2025-26 में LEAP India का प्रदर्शन मजबूत रहा। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 66% बढ़कर ₹62.3 करोड़ हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष में ₹37.6 करोड़ था। वहीं, ऑपरेशंस से होने वाली आय 56.4% बढ़कर ₹729.5 करोड़ पहुंच गई, जो एक साल पहले ₹466.5 करोड़ थी।

मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और कारोबार के विस्तार को देखते हुए यह IPO निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है। हालांकि, किसी भी IPO में निवेश करने से पहले कंपनी के कारोबार, जोखिम और वैल्यूएशन का अच्छी तरह आकलन करना जरूरी है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख