return to news
  1. ₹4,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला, Welspun Corp की ग्लोबल ऑर्डर बुक पहुंची ₹45,000 करोड़, शेयर उछले

मार्केट न्यूज़

₹4,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला, Welspun Corp की ग्लोबल ऑर्डर बुक पहुंची ₹45,000 करोड़, शेयर उछले

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड September 25, 2026, 09:49 IST

सारांश

Welspun Corp के मामले में नया करीब 4,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर और रिकॉर्ड 45,000 करोड़ रुपये की ग्लोबल ऑर्डर बुक कंपनी के पाइप बिजनेस के पैमाने को दिखाती है।

शेयर सूची

WELCORP
--
वेलस्पन कॉर्प

वेलस्पन कॉर्प को मिला धांसू ऑर्डर, शेयरों में जबर्दस्त तेजी (Photo: Shutterstock)

वेल्सपन कॉर्प के शेयरों में आज जबर्दस्त तेजी देखने को मिल रही है। वेल्सपन कॉर्प के शेयर आज 5% से ज्यादा तक उछल गए थे। सुबह 9:45 बजे के करीब कंपनी के शेयर 4.5% यानी कि 120 रुपये के करीब चढ़कर 2,818 रुपये प्रति शेयर तक ट्रेड हो रहे थे। दरअसल कंपनी ने एक बड़े ऑर्डर की जानकारी दी है। कंपनी की अमेरिका स्थित पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी वेल्सपन ट्यूबलर एलएलसी को करीब 412.5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 4,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी के मुताबिक, यह उसके इतिहास में वॉल्यूम, लंबाई और वैल्यू के लिहाज से अब तक का सबसे बड़ा HFIW पाइप ऑर्डर है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ऑर्डर से जुड़ी डीटेल्स

इस बड़े ऑर्डर के तहत हाइ-फ्रीक्वेंसी इंडक्शन वेल्डेड (HFIW) पाइप की सप्लाई की जाएगी। इन पाइपों का निर्माण अमेरिका के लिटिल रॉक स्थित कंपनी के नए अपग्रेड किए गए HFIW मिल में होगा। कंपनी ने इस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की क्षमताओं को बढ़ाया है, जिससे बड़े ऑर्डर को पूरा करने में मदद मिलेगी।

FY28 और FY29 में होगा ऑर्डर पूरा

वेल्सपन कॉर्प ने बताया कि इस ऑर्डर को वित्त वर्ष 2027-28 और 2028-29 के दौरान पूरा किया जाएगा। यानी कंपनी को आने वाले वित्त वर्षों में इस ऑर्डर से जुड़े प्रोडक्शन और सप्लाई का काम करना होगा।

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची ऑर्डर बुक

इस नए कॉन्ट्रैक्ट के बाद वेल्सपन कॉर्प की ग्लोबल ऑर्डर बुक करीब 4.7 अरब डॉलर यानी लगभग 45,000 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी के अनुसार यह उसकी अब तक की सबसे बड़ी ग्लोबल ऑर्डर बुक है। कंपनी का कहना है कि यह ऑर्डर उसके ऑपरेशंस की क्षमता और क्वॉलिटी को दर्शाता है। साथ ही, इससे कंपनी की ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के साथ अपने संबंध मजबूत करने की रणनीति को भी मजबूती मिलती है।

निवेशकों के लिए क्या मायने?

किसी कंपनी की ऑर्डर बुक भविष्य में मिलने वाले कारोबार का एक महत्वपूर्ण संकेत देती है। वेल्सपन कॉर्प के मामले में नया करीब 4,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर और रिकॉर्ड 45,000 करोड़ रुपये की ग्लोबल ऑर्डर बुक कंपनी के पाइप बिजनेस के पैमाने को दिखाती है। हालांकि, इस डिस्क्लोजर में इस ऑर्डर से होने वाले मुनाफे, मार्जिन या कंपनी के शेयर पर तत्काल प्रभाव के बारे में कोई अनुमान नहीं दिया गया है। कंपनी ने यह भी क्लियर किया है कि नया ऑर्डर अमेरिका में स्थित उसकी सब्सिडियरी वेल्सपन ट्यूबलर एलएलसी को मिला है और इसकी सप्लाई अमेरिका की लिटिल रॉक मैन्युफैक्चरिंग सुविधा से की जाएगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख