return to news
  1. Varmora Granito IPO का अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक, कितना बड़ा है कंपनी का बिजनेस क्या है फ्यूचर प्लान?

मार्केट न्यूज़

Varmora Granito IPO का अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक, कितना बड़ा है कंपनी का बिजनेस क्या है फ्यूचर प्लान?

Namita Shukla

4 min read | अपडेटेड September 25, 2026, 08:51 IST

सारांश

वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ का सब्सक्रिप्शन विंडो 24 सितंबर को बंद हो चुका है और आज इसके शेयरों का अलॉटमेंट फाइनलाइज हो जाएगा। वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ को लेकर निवेशकों में कुछ खास उत्साह देखने को नहीं मिला था।

वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ

वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस कैसे करें चेक? (Photo: Shutterstock)

अगर आपने भी वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ में अपना दांव लगाया है, तो आज का दिन आपके लिए काफी अहम है। आज वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट फाइनलाइज हो जाएगा। आज देर रात तक इसका फैसला हो जाएगा कि आपको इसके शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं। वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ कितना बड़ा है, कंपनी क्या करती है और इसका आगे का प्लान क्या है, चलिए समझने की कोशिश करते हैं। वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ 708.02 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ड इश्यू है। इस इश्यू में 320 करोड़ रुपये के 2.16 करोड़ नए शेयरों का इश्यू और 388.02 करोड़ रुपये के 2.62 करोड़ शेयरों की बिक्री का ऑफर (OFS) शामिल है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ का सब्सक्रिप्शन विंडो 22 से 24 सितंबर के बीच खुला हुआ था। वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ के शेयरों की लिस्टिंग एनएसई और बीएसई पर होगी और इसके शेयर 29 सितंबर को लिस्ट हो जाएंगे। वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 140 से 148 रुपये प्रति शेयर तय किया गया। एप्लीकेशन के लिए लॉट साइज 101 शेयरों का रखा गया। एक व्यक्तिगत निवेशक (रिटेल) के लिए जरूरी मिनिमम इन्वेस्टमेंट 14,948 रुपये (101 शेयर) तय किया गया। एक नजर डालते हैं कि कैसे आप आसान से स्टेप्स में इसके शेयरों का अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं-

BSE पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • BSE वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।

  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।

  • अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।

  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।

  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

Kfin Technologies पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।

  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।

  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

कैसा रहा था सब्सक्रिप्शन?

वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ 1.60 गुना ही सब्सक्राइब हुआ था। 24 सितंबर, 2026 को शाम 6:53:35 बजे (तीसरे दिन) तक, इस पब्लिक इश्यू को रिटेल कैटेगरी में 1.02 गुना, QIB (एंकर को छोड़कर) कैटेगरी में 3.10 गुना और NII कैटेगरी में 0.94 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

आईपीओ से जुटाए फंड को लेकर क्या है कंपनी का प्लान?

आईपीओ से मिलने वाली रकम का करीब 245 करोड़ रुपये इस्तेमाल कंपनी और उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों के कुछ बकाया कर्ज और उस पर जमा ब्याज के रिपेमेंट/प्रि-पेमेंट के लिए किया जाएगा। बचे हुए फंड का इस्तेमाल कंपनी की सामान्य कारोबारी जरूरतों और कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

वर्मोरा ग्रैनिटो लिमिटेड के बारे में

2003 में बनी वार्मोरा ग्रैनिटो लिमिटेड, सिरेमिक और विट्रिफाइड टाइल्स (जैसे ग्लेज्ड विट्रिफाइड टाइल्स, GVT, पॉलिश्ड विट्रिफाइड टाइल्स - PVT और सिरेमिक टाइल्स) बनाती और बेचती है। कंपनी प्रीमियम और टेक्नोलॉजी पर आधारित प्रोडक्ट्स पर ध्यान देती है, फाइनेंशियल ईयर 2026 में इसके कुल टाइल रेवेन्यू में GVT और टेक्निकल टाइल्स का हिस्सा लगभग 84% था।

कंपनी गुजरात के मोरबी क्लस्टर में आठ मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स चलाती है और फाइनेंशियल ईयर 2026 में इसका 81.72% रेवेन्यू खुद बनाए गए प्रोडक्ट्स से आया। इसने इटली की कंपनी SACMI के साथ टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप के जरिए 'इंटीग्रेटेड स्टोन टेक्नोलॉजी' (IST) को भी अपनाया है, जिससे इसके इनोवेटिव और प्रीमियम टाइल प्रोडक्ट्स बनाने के फोकस को बढ़ावा मिलता है।

वार्मोरा का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बहुत बड़ा है, जिसमें भारत और विदेशों में 305 एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स और 2,758 मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी बिल्डर्स, कॉन्ट्रैक्टर्स, डेवलपर्स और सरकारी संस्थाओं को भी B2B सेल्स करती है। कंपनी सस्टेनेबिलिटी (पर्यावरण के अनुकूल कामकाज) पर भी ध्यान देती है और इसके पास विंड और सोलर एनर्जी से 16.22 MW की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख