return to news
  1. Stocks to Watch: PB Fintech पर आज भी फोकस, Waaree Energies ने गैस कारोबार में रखा कदम, आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मार्केट न्यूज़

Stocks to Watch: PB Fintech पर आज भी फोकस, Waaree Energies ने गैस कारोबार में रखा कदम, आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 25, 2026, 07:27 IST

सारांश

Dr Lal PathLabs ने SN Genelab Private Ltd में 70% हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दी है। यह सौदा ₹168 करोड़ तक के कैश भुगतान में होगा। इसके अलावा कंपनी प्रदर्शन से जुड़ा अधिकतम ₹31.5 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान भी कर सकती है।

Stock Market

JSW Cement को ₹229.85 करोड़ के GST डिमांड से जुड़ा शो-कॉज नोटिस मिला है।

Stock to Watch: शेयर बाजार में आज 25 सितंबर को कई कंपनियों के शेयर खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं। इनमें PB Fintech, Inox Green Energy, Dr Lal PathLabs, JSW Cement, Waaree Energies और Nykaa जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों से जुड़ी अहम खबरों का असर आज इनके शेयरों की चाल पर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं इन शेयरों से जुड़ी खबरों के बारे में विस्तार से।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

PB Fintech

PB Fintech के शेयरों में गुरुवार को करीब 34% की बड़ी गिरावट आई। यह गिरावट IRDAI की इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव के प्रस्ताव के बाद आई। कंपनी ने एनालिस्ट कॉल में कहा कि नए प्रस्तावों से जनरल इंश्योरेंस कारोबार की कमाई पर असर पड़ सकता है। कंपनी ने एजेंट कमीशन और नई भर्तियों की रफ्तार को लेकर भी चिंता जताई है।

Waaree Energies

Waaree Energies की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी Waaree Clean Energy Solutions ने स्पेशलिटी गैस कारोबार में कदम रखा है। कंपनी भारत में सेमीकंडक्टर और सोलर सेल बनाने वाली कंपनियों को हाई-प्योरिटी गैस और केमिकल्स की सप्लाई करने की योजना बना रही है।

M&M Financial Services

Mahindra & Mahindra Financial Services ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए ₹2,000 करोड़ तक के सिक्योर्ड, रेटेड, लिस्टेड और रिडीमेबल नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी करने को मंजूरी दी है।

Interarch Building Solutions

Interarch Building Solutions ने आंध्र प्रदेश के अट्टीवरम में नया हैवी स्ट्रक्चरल स्टील मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू किया है। इसकी शुरुआती क्षमता 24,000 मीट्रिक टन प्रति वर्ष है। इससे कंपनी की बड़े और जटिल स्टील स्ट्रक्चर बनाने की क्षमता बढ़ेगी।

Dr Lal PathLabs

Dr Lal PathLabs ने SN Genelab Private Ltd में 70% हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दी है। यह सौदा ₹168 करोड़ तक के कैश भुगतान में होगा। इसके अलावा कंपनी प्रदर्शन से जुड़ा अधिकतम ₹31.5 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान भी कर सकती है।

Wheels India और Inox Green Energy

Wheels India ने ₹250 करोड़ का QIP लॉन्च किया है। इसकी इंडिकेटिव इश्यू प्राइस ₹2,088 प्रति शेयर है और इसमें 4.3% तक की छूट दी जा सकती है। वहीं, Inox Green Energy का QIP गुरुवार को खुला, जिसका फ्लोर प्राइस ₹174.36 प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी फ्लोर प्राइस पर 5% तक की छूट दे सकती है।

JSW Cement और STL

JSW Cement को ₹229.85 करोड़ के GST डिमांड से जुड़ा शो-कॉज नोटिस मिला है। इसमें ब्याज और 10% पेनल्टी भी प्रस्तावित है। वहीं, Sterlite Technologies ने अपने Neuralis डेटा सेंटर प्रोडक्ट रेंज में नए रेडी-मेड फाइबर ऑप्टिक केबल जोड़े हैं। इन केबल्स में 48 से 6,912 तक ऑप्टिकल फाइबर हो सकते हैं।

Nykaa, R R Kabel और Lemon Tree Hotels

Nykaa और L'Oréal के कॉरपोरेट वेंचर कैपिटल फंड BOLD ने भारतीय ब्यूटी और पर्सनल केयर ब्रांड्स में साथ मिलकर निवेश करने के लिए साझेदारी की है।

R R Kabel के बोर्ड ने U M Cables के कारोबार को ₹77 करोड़ में खरीदने की मंजूरी दी है। वहीं, Lemon Tree Hotels ने मुंबई के बांद्रा ईस्ट में 989.30 वर्ग मीटर का जमीन का टुकड़ा ₹120 करोड़ में खरीदा है। यहां Lemon Tree Premier ब्रांड के तहत एक अपस्केल फुल-सर्विस होटल विकसित किया जाएगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख