मार्केट न्यूज़

3 min read | अपडेटेड June 22, 2026, 10:40 IST
सारांश
वोल्टास ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के पहले तीन महीनों के अंदर ही 10 लाख रूम एसी की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। टाटा ग्रुप की कंपनी का दावा है कि उसने यह उपलब्धि अब तक के सबसे कम समय में हासिल की है, जिससे भारतीय एयर कंडीशनर मार्केट में उसकी टॉप स्थिति और मजबूत हुई है।
शेयर सूची

वोल्टास एसी के शेयरों में एकदम से क्यों दिखी तेजी? (Photo: Shutterstock)
Voltas Shares: देश की टॉप रूम एयर कंडीशनर (RAC) कंपनी वोल्टास के शेयरों में आज काफी तेजी देखने को मिली। शेयर मार्केट खुलने के बाद वोल्टास के शेयर 5% तक रैली करके 1,411.90 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गए थे। 10:30 बजे के करीब वोल्टास के शेयर 1.34% यानी कि 18 रुपये चढ़कर 1,360 रुपये प्रति शेयर के आस-पास ट्रेड हो रहे थे। चलिए समझते हैं कि क्यों वोल्टास के शेयरों में ये तेजी देखने को मिल रही है। वीकेंड पर क्या ऐसा अपडेट आया, जिससे सोमवार को मार्केट खुलते ही वोल्टास के शेयरों में दमदार रैली देखने को मिली?
वोल्टास ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के पहले तीन महीनों के अंदर ही 10 लाख रूम एसी की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। टाटा ग्रुप की कंपनी का दावा है कि उसने यह उपलब्धि अब तक के सबसे कम समय में हासिल की है, जिससे भारतीय एयर कंडीशनर मार्केट में उसकी टॉप स्थिति और मजबूत हुई है। वोल्टास ने इससे पहले फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में 20 लाख रूम एसी बेचे थे। इंडस्ट्री में पहली बार यह आंकड़ा हासिल हुआ था। इससे पहले अप्रैल, 2026 में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने भी कैलेंडर ईयर 2026 की पहली तिमाही में 10 लाख एयर कंडीशनर बिक्री का आंकड़ा पार करने की घोषणा की थी, जो देश में एयर कंडीशनर की मजबूत मांग को दर्शाता है।
भारत का रूम एयर कंडीशनर मार्केट मौजूदा समय में लगभग 1.25 करोड़ से 1.4 करोड़ यूनिट सालाना का है। कंपनी के अनुसार, इस उपलब्धि के पीछे पिछले एक साल में उठाए गए कई स्ट्रैटजिक कदम हैं। इनमें प्रीमियम, मीडियम सीरीज और प्राइस सेगमेंट में नए और अलग प्रोडक्ट्स की पेशकश, ब्रॉड कंज्यूमर बेस तक पहुंच और अलग-अलग प्राइस कैटेगरी में मजबूत उपस्थिति शामिल है। वोल्टास के प्रबंध निदेशक मुकुंदन मेनन ने कहा कि फाइनेंशियल ईयर के पहले तीन महीनों में 10 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार करना कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह ग्राहकों के भरोसे, मजबूत ब्रांड पहचान और देशभर में कंपनी की टीमों और चैनल भागीदारों के प्रभावी एग्जिक्यूशन का नतीजा है।
कंपनी ने बताया कि उसने एआई-पॉवर्ड एयर कंडीशनर प्रोडक्ट्स के प्रचार के लिए विभिन्न मार्केटिंग कैंपेन के जरिए कंज्यूमर्स से जुड़ाव भी बढ़ाया है। इसके अलावा, देशभर में फैले डिस्ट्रीब्यूशन और सर्विस नेटवर्क ने भी बिक्री वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वोल्टास का कहना है कि देश के कई हिस्सों में अब भी गर्मी बनी हुई है और कंपनी कंज्यूमर्स की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ एयर कंडीशनर कैटेगरी में अगले चरण की वृद्धि पर फोकस कर रही है।
भारतीय रूम एसी बाजार में वोल्टास के अलावा एलजी, डायकिन, ब्लू स्टार, हिटाची, पैनासोनिक और लॉयड जैसे प्रमुख ब्रांड का दबदबा है। इंडस्ट्री को उम्मीद है कि 2026 में बिक्री बेहतर रहेगी, क्योंकि 2025 में बेमौसम बारिश और अन्य कारणों से मांग प्रभावित हुई थी। वहीं, 2024 में देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू के कारण एयर कंडीशनर की बिक्री में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई थी।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
Additional Surveillance Measure (ASM)
How To Use Open Interest For Intraday Trading: Complete Guide
What Is Stop Loss In Trading? Meaning, Types, & How To Use It
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs