return to news
  1. Stock Market: क्रूड ऑयल में गिरावट, FIIs की वापसी, आज इन फैक्टर्स ने बढ़ाई खरीदारी

मार्केट न्यूज़

Stock Market: क्रूड ऑयल में गिरावट, FIIs की वापसी, आज इन फैक्टर्स ने बढ़ाई खरीदारी

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 22, 2026, 10:37 IST

सारांश

Stock Market: वैश्विक स्तर पर जियो-पॉलिटिलक टेंशन में बड़ी राहत मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच पहले दौर की बातचीत सकारात्मक रही है। दोनों देश इस बात पर राजी हो गए हैं कि वे आने वाले 60 दिनों के अंदर फाइनल डील साइन कर लेंगे।

Stock Market

Stock Market: विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में दोबारा खरीदारी शुरू कर दी है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 22 जून को शानदार तेजी दिख रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 450 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 77249.27 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 135 अंक बढ़कर 24148.70 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में सकारात्मक प्रगति हुई है। इस बीच क्रूड ऑयल के भाव में गिरावट आई है। यहां बताया गया है कि बाजार में तेजी के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

जियो-पॉलिटिलक टेंशन में कमी

वैश्विक स्तर पर जियो-पॉलिटिलक टेंशन में बड़ी राहत मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच पहले दौर की बातचीत सकारात्मक रही है। दोनों देश इस बात पर राजी हो गए हैं कि वे आने वाले 60 दिनों के अंदर फाइनल डील साइन कर लेंगे। इससे निवेशकों के मन से युद्ध और अनिश्चितता का डर खत्म हुआ है। इस खबर से बाजार पर निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ।

क्रूड ऑयल में गिरावट

जियो-पॉलिटिकल टेंशन कम होने की खबर के बीच आज 22 जून को क्रूड ऑयल की कीमत में गिरावट आई है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 1.59 फीसदी घटकर 78.78 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। क्रूड ऑयल में गिरावट बाजार के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है।

विदेशी निवेशकों की वापसी

पिछले हफ्ते की बिकवाली के बाद विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में दोबारा खरीदारी शुरू कर दी है। 19 जून को FIIs ने बाजार में ₹4859.07 करोड़ की शुद्ध खरीदारी की। इस खबर से बाजार को बड़ा सपोर्ट मिला है।

IT और ऑटो शेयरों में खरीदारी

आज NSE पर ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी IT और ऑयल एंड गैस इंडेक्स करीब 1 फीसदी तक उछल गए हैं। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, मीडिया, मेटल, फार्मा, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और हेल्थकेयर इंडेक्स भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। इन सभी सेक्टर्स में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख