मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड June 22, 2026, 09:33 IST
सारांश
टाटा मोटर्स को अलग-अलग सेगमेंट में 3,400 से ज्यादा इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स के बड़े ऑर्डर मिले हैं। इसके साथ ही कंपनी ने 1 जुलाई से अपनी कमर्शियल गाड़ियों की कीमतें 2.5 पर्सेंट तक बढ़ाने का एलान किया है।
शेयर सूची

टाटा मोटर्स को 3,400 से ज्यादा इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स के बंपर ऑर्डर मिले हैं।
भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड के शेयरों में आज यानी 22 जून को जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। कंपनी ने हाल ही में अपने बिजनेस और फ्यूचर प्लान को लेकर कई बड़े अपडेट्स जारी किए हैं, जिनका सीधा असर बाजार पर पड़ेगा। टाटा मोटर्स ने बताया है कि उसने देश में माल ढुलाई और पैसेंजर ट्रांसपोर्ट के लिए अलग-अलग सेगमेंट में 3,400 से ज्यादा इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स के बंपर ऑर्डर हासिल किए हैं। यह बड़ी कामयाबी भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बड़े पैमाने पर अपनाने की दिशा में एक बहुत महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होने वाली है।
टाटा मोटर्स को मिले इन बड़े ऑर्डर्स में करीब 2,000 स्मॉल कमर्शियल व्हीकल्स और पिक-अप शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी को लगभग 900 ट्रकों और करीब 500 बसों के लिए भी ऑर्डर मिले हैं। इन गाड़ियों का इस्तेमाल ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स, एफएमसीजी और एफएमसीडी डिस्ट्रीब्यूशन जैसे कई अलग-अलग सेक्टर्स में किया जाएगा। इसके साथ ही सीमेंट, स्टील, माइनिंग और टार्मक ऑपरेशंस जैसे भारी और चुनौतीपूर्ण सेक्टर्स में भी इन इलेक्ट्रिक गाड़ियों को तैनात किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, यह बड़े पैमाने पर गाड़ियों की डिलीवरी यह साफ दिखाती है कि पायलट प्रोग्राम से निकलकर अब ईवी को पूरी तरह से मुख्य बिजनेस ऑपरेशंस में शामिल किया जा रहा है। टाटा मोटर्स अपने ग्राहकों को चार्जिंग और फाइनेंसिंग की पूरी सुविधाएं भी दे रही है ताकि ऑपरेशन को आसान और प्रॉफिटेबल बनाया जा सके।
टाटा मोटर्स ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण कम करने और पुराने ट्रकों तथा बसों को बदलने की भारत सरकार की योजना में अपनी बड़ी भागीदारी की है। कंपनी ने इसके लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत टाटा मोटर्स योजना के दायरे में आने वाले नए ट्रकों और बसों की खरीद पर एक्स-शोरूम कीमत पर सीधे 8 पर्सेंट का डिस्काउंट देगी। इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए भी यह डिस्काउंट उसी वजन के बराबर वाली डीजल या पेट्रोल गाड़ी के समान ही लागू होगा। कंपनी के इस डिस्काउंट के अलावा, केंद्र सरकार की तरफ से भी ग्राहकों को 5 पर्सेंट का इंटरेस्ट सब्वेंशन यानी ब्याज में छूट और पूरे पांच सालों के लिए फिक्स मंथली फ्यूल वाउचर दिए जाएंगे।
इस बंपर ऑर्डर और सरकारी समझौते के बीच टाटा मोटर्स ने कमर्शियल गाड़ियाँ खरीदने वालों को एक झटका भी दिया है। कंपनी ने अपनी कमर्शियल गाड़ियों की कीमतों में 2.5 पर्सेंट तक की बढ़ोतरी करने का एलान किया है। यह नई बढ़ी हुई कीमतें 1 जुलाई से देश भर में लागू हो जाएंगी। कंपनी का कहना है कि कमोडिटी की बढ़ती कीमतों और अन्य इनपुट कॉस्ट के असर को कम करने के लिए यह कदम करना बेहद जरूरी हो गया था। यह मूल्य वृद्धि अलग-अलग मडोल और उनके वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग तय की जाएगी।
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कंपनी की सालाना रिपोर्ट में शेयरहोल्डर्स को लिखे अपने पत्र में फ्यूचर को लेकर बड़ा भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक और आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल बिजनेस अगले फाइनेंशियल ईयर में इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन ग्रोथ दर्ज करने के लिए पूरी तैयार है। कंपनी के पास नए लॉन्चेस और मल्टी-पावरट्रेन प्रोडक्ट्स का एक मजबूत पाइपलाइन मौजूद है। उन्होंने यह भी बताया कि टाटा मोटर्स का पैसेंजर व्हीकल बिजनेस और उसकी ब्रिटिश यूनिट जगुआर लैंड रोवर यानी जेएलआर मिलकर मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी और लोगों के स्तर पर अपना सहयोग जारी रखेंगे, जिससे काम करने की क्षमता और प्रोडक्शन कैपेसिटी में बड़ा सुधार होगा। तमिलनाडु के पनापक्कम में एक नए साझा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का ऑपरेशन भी शुरू हो चुका है, जिससे दोनों कंपनियों को स्केल बेनिफिट्स मिलेंगे।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख