return to news
  1. Vedanta की 4 नई कंपनियों की NSE-BSE पर हो गई लिस्टिंग, Aluminium शेयर का ₹522 पर डेब्यू

मार्केट न्यूज़

Vedanta की 4 नई कंपनियों की NSE-BSE पर हो गई लिस्टिंग, Aluminium शेयर का ₹522 पर डेब्यू

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 15, 2026, 11:34 IST

सारांश

वेदांता ऑयल एंड गैस का शेयर ₹38 पर लिस्ट हुआ, लेकिन बाद में यह भी लगभग 5% गिरकर ₹36 के आसपास आ गया। दूसरी ओर वेदांता पावर ₹41.80 पर लिस्ट होने के बाद करीब 4.5% चढ़कर ₹43.69 तक पहुंच गया।

Vedanta

Vedanta: वेदांता पावर ₹41.80 पर लिस्ट होने के बाद करीब 4.5% चढ़कर ₹43.69 तक पहुंच गया।

आज सोमवार, 15 जून को Vedanta Limited के डिमर्जर की प्रक्रिया का अंतिम चरण पूरा हो गया। इसके तहत कंपनी से अलग की गई चार नई कंपनियों के शेयर BSE और NSE पर ट्रेडिंग के लिए लिस्ट हो गए। इन कंपनियों में Vedanta Aluminium Metal Limited, Vedanta Oil and Gas Limited, Vedanta Power Limited और Vedanta Iron and Steel Limited शामिल हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Vedanta Aluminium की मजबूत लिस्टिंग

आज की लिस्टिंग में सबसे ज्यादा चर्चा वेदांता एल्युमिनियम मेटल की हो रही है। इसका शेयर NSE पर ₹522 और BSE पर ₹527 पर लिस्ट हुआ, जो बाजार की उम्मीदों से बेहतर है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह डिमर्जर के बाद बनी सबसे मूल्यवान कंपनी है, क्योंकि इसकी उत्पादन क्षमता बड़ी है, लागत कम है और एल्युमिनियम सेक्टर में इसकी मजबूत पकड़ है। हालांकि लिस्टिंग के कुछ समय बाद ही शेयर में बिकवाली आई और यह करीब 5% गिरकर ₹496 के आसपास आ गया।

अन्य कंपनियों की कैसी रही लिस्टिंग

वेदांता ऑयल एंड गैस का शेयर ₹38 पर लिस्ट हुआ, लेकिन बाद में यह भी लगभग 5% गिरकर ₹36 के आसपास आ गया। दूसरी ओर वेदांता पावर ₹41.80 पर लिस्ट होने के बाद करीब 4.5% चढ़कर ₹43.69 तक पहुंच गया। वहीं वेदांता आयरन एंड स्टील ₹20 पर लिस्ट हुआ और बाद में 5% से ज्यादा बढ़कर ₹21 के ऊपर कारोबार करता दिखा।

मूल कंपनी वेदांता लिमिटेड का शेयर भी बाजार में ट्रेड हो रहा है और इसमें हल्की कमजोरी देखने को मिली। शेयर करीब 0.5% गिरकर ₹308 के आसपास कारोबार कर रहा था।

Anil Agarwal का बयान

वेदांता रिसोर्सेज के चेयरमैन Anil Agarwal का कहना है कि डिमर्जर का मकसद अलग-अलग कारोबारों को स्वतंत्र पहचान देना है, ताकि हर कंपनी अपने सेक्टर पर पूरी तरह फोकस कर सके और निवेशकों के लिए ज्यादा मूल्य पैदा कर सके। उनके अनुसार इससे प्रत्येक कंपनी को अपनी विकास रणनीति बनाने और पूंजी का बेहतर उपयोग करने की आजादी मिलेगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख