return to news
  1. HCL Tech का शेयर 3% तक उछला, Sarvam AI में ₹1427 करोड़ के निवेश की है योजना

मार्केट न्यूज़

HCL Tech का शेयर 3% तक उछला, Sarvam AI में ₹1427 करोड़ के निवेश की है योजना

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 16, 2026, 12:50 IST

सारांश

HCL Tech का कहना है कि यह निवेश Sarvam AI को अगली पीढ़ी के AI मॉडल, कोडिंग AI, साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशंस और बड़े स्तर पर AI कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में मदद करेगा।

शेयर सूची

HCL Tech

HCL Technologies: Sarvam AI की एक बड़ी ताकत उसकी मल्टीलिंगुअल AI क्षमता है। | Image: Shutterstock

दिग्गज आईटी कंपनी HCL Tech के शेयरों में आज 16 जून को खरीदारी का माहौल है। आज के कारोबार में यह शेयर BSE पर करीब 3 फीसदी बढ़कर 1161.75 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया। दरअसल, कंपनी ने भारत के बड़े AI स्टार्टअप Sarvam AI में ₹1427 करोड़ के निवेश की योजना बनाई है। इस निवेश के बदले HCL Tech को Sarvam AI में 10.46% हिस्सेदारी मिलेगी। इस खबर के बीच HCL Tech का मार्केट कैप बढ़कर 3.11 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है HCL Tech का प्लान

HCL Tech का यह निवेश Sarvam AI के लगभग 300 मिलियन डॉलर के Series B फंडिंग राउंड का हिस्सा है। इस फंडिंग के बाद कंपनी की वैल्यू करीब 1.5 अरब डॉलर (1.5 बिलियन डॉलर) आंकी गई है। इस राउंड में HCLTech के अलावा Nvidia, Prosperity7, Activate, Glade Brook, Bessemer, PeakXV और Khosla Ventures जैसे निवेशकों ने भी पैसा लगाया है।

HCL Tech का कहना है कि यह निवेश Sarvam AI को अगली पीढ़ी के AI मॉडल, कोडिंग AI, साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशंस और बड़े स्तर पर AI कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में मदद करेगा। इसके बदले HCL Tech अपने ग्राहकों के लिए खास AI मॉडल और समाधान तैयार कर सकेगी।

Sarvam AI में क्या है खास

Sarvam AI की एक बड़ी ताकत उसकी मल्टीलिंगुअल AI क्षमता है। HCL Tech इस तकनीक का उपयोग भारत और दूसरे देशों में सरकारी परियोजनाओं, बड़े उद्योगों और एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए सुरक्षित और स्थानीय जरूरतों के अनुसार AI सॉल्यूशन विकसित करने में करना चाहती है।

HCL Tech ने क्या कहा?

HCL Tech के CEO C Vijayakumar ने कहा कि Sarvam AI की टीम और तकनीक उन्हें बेहद प्रभावशाली लगी। उनके मुताबिक, यह निवेश HCLTech के लिए नए अवसर पैदा करेगा और Sarvam AI की ग्रोथ को भी तेज करेगा। उन्होंने कहा कि "Sovereign AI" यानी किसी देश या संस्था के नियंत्रण में रहने वाले AI सिस्टम भविष्य का बड़ा अवसर हैं और भारत में इसकी मांग तेजी से बढ़ सकती है।

अन्य IT कंपनियों का आज कैसा है प्रदर्शन

ज्यादातर IT शेयरों में आज खरीदारी हो रही है, जिसके चलते निफ्टी IT इंडेक्स करीब 1 फीसदी उछल गया है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इंडेक्स में शामिल सभी शेयर हरे निशान पर थे। Coforge, Persistent Systems, LTM और TCS जैसे शेयरों में ज्यादा तेजी नजर आ रही है।

आईटी सेक्टर के सामने कुछ चुनौतियां भी हैं। बाजार को चिंता है कि AI के बढ़ते इस्तेमाल और ग्राहकों की कमजोर मांग के कारण उद्योग की ग्रोथ धीमी हो सकती है। इसके अलावा, मुनाफे के मार्जिन और नए AI मॉडल्स तक पहुंच से जुड़े नियामकीय मुद्दे भी चिंता का विषय बने हुए हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख