return to news
  1. Turtlemint IPO 19 जून से खुलेगा, जानिए प्राइस बैंड, लॉट साइज और अहम तारीखें

मार्केट न्यूज़

Turtlemint IPO 19 जून से खुलेगा, जानिए प्राइस बैंड, लॉट साइज और अहम तारीखें

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 16, 2026, 18:03 IST

सारांश

Turtlemint Fintech Solutions के IPO के तहत ₹660.72 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा ₹221.94 करोड़ के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे। OFS के तहत कंपनी के प्रमोटर और कुछ मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचेंगे।

Turtlemint IPO

Turtlemint IPO: निवेशकों के लिए एक लॉट में 98 शेयर रखे गए हैं।

इंश्योरटेक यूनिकॉर्न Turtlemint Fintech Solutions का IPO 19 जून 2026 को निवेशकों के लिए खुलेगा। निवेशकों के पास इसमें 23 जून तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड ₹144 से ₹152 प्रति शेयर तय किया है। इस आईपीओ का साइज ₹882.66 करोड़ है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Turtlemint Fintech Solutions के आईपीओ के तहत ₹660.72 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा ₹221.94 करोड़ के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे। OFS के तहत कंपनी के प्रमोटर और कुछ मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचेंगे।

एक लॉट में कितने शेयर मिलेंगे?

निवेशकों के लिए एक लॉट में 98 शेयर रखे गए हैं। इसके बाद आवेदन 98 शेयरों के मल्टीपल में किया जा सकेगा। आईपीओ का 75% हिस्सा संस्थागत निवेशकों (QIBs), 15% गैर-संस्थागत निवेशकों (NIIs) और 10% खुदरा निवेशकों (Retail Investors) के लिए आरक्षित है।

IPO से जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कहां होगा?

Turtlemint Fintech इस फंड का इस्तेमाल क्लाउड और सर्वर इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने, टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट डेवलपमेंट टीम की सैलरी, मार्केटिंग गतिविधियों, लीज भुगतान, अपनी सहायक कंपनी TIB की वर्किंग कैपिटल जरूरतों और संभावित अधिग्रहण जैसे उद्देश्यों के लिए करेगी।

Turtlemint IPO के जरूरी डेट्स

IPO में आवेदन 19 जून से 23 जून तक किया जा सकेगा। शेयरों का अलॉटमेंट 24 जून को होने की संभावना है। सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर 25 जून को क्रेडिट किए जाएंगे। कंपनी के शेयरों की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग 29 जून को प्रस्तावित है।

क्या करती है Turtlemint?

Turtlemint एक टेक्नोलॉजी आधारित इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म है, जो ग्राहकों, बीमा सलाहकारों और बीमा कंपनियों को जोड़ता है। इस प्लेटफॉर्म पर लोग लाइफ इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस, मोटर इंश्योरेंस समेत कई तरह की बीमा पॉलिसियों की तुलना कर सकते हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से सही प्लान चुन सकते हैं।

कंपनी का दावा है कि उसने ग्रॉस डायरेक्ट प्रीमियम इनकम (GDPI) के आधार पर पूरे रिटेल इंश्योरेंस बाजार की तुलना में तेज वृद्धि दर्ज की है। यही वजह है कि निवेशकों की नजर इस IPO पर बनी हुई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख