return to news
  1. Stock Market: US-Iran डील से लौटा निवेशकों का भरोसा, इन फैक्टर्स ने भी बाजार को दिया सपोर्ट

मार्केट न्यूज़

Stock Market: US-Iran डील से लौटा निवेशकों का भरोसा, इन फैक्टर्स ने भी बाजार को दिया सपोर्ट

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 15, 2026, 10:45 IST

सारांश

Stock Market: अमेरिका और ईरान ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच एक अहम समझौता हो गया है, जो 19 जून से लागू होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरानी बंदरगाहों पर लगाया गया नेवल ब्लॉकेड हटा रहा है और समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को भी फिर से पूरी तरह खोल दिया जाएगा।

Stock Market

Stock Market: जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने की उम्मीदों का असर क्रूड ऑयल के भाव पर दिख रहा है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 15 जून को शानदार रैली नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 1131 अंकों की तेजी है और यह 76,659.12 के स्तर पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 330 अंक बढ़कर 23950.80 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। अमेरिका और ईरान दोनों ने ऐलान किया है कि वे एक समझौते पर पहुंच गए हैं, जिस पर शुक्रवार, 19 जून को साइन होगा। इस खबर के बाद क्रूड ऑयल के भाव में बड़ी गिरावट आई है। यहां बताया गया है कि बाजार में आज की तेजी के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिका-ईरान शांति समझौता

अमेरिका और ईरान ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच एक अहम समझौता हो गया है, जो 19 जून से लागू होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरानी बंदरगाहों पर लगाया गया नेवल ब्लॉकेड हटा रहा है और समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को भी फिर से पूरी तरह खोल दिया जाएगा। इस खबर के बाद बाजार पर निवेशकों का भरोसा लौटा है।

क्रूड ऑयल में गिरावट

जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने की उम्मीदों का असर क्रूड ऑयल के भाव पर दिख रहा है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 4.60 फीसदी लुढ़ककर 83.31 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है। ऐसे में यह भारत के लिए अच्छी खबर है।

रुपये में मजबूती

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की खबर का असर रुपये पर भी दिखा। आज 15 जून को रुपया 43 पैसे मजबूत होकर खुला है। रुपया डॉलर के मुकाबले 94.68 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो 8 मई के बाद से इसका सबसे मजबूत स्तर है। पिछले सेशन में यह 95.11 रुपये पर था। मजबूत रुपये से भी बाजार को सपोर्ट मिला है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख