return to news
  1. Stock Market Wrap: लगातार तीसरे दिन बाजार में हरियाली, Sensex 544 अंक उछला, Nifty 23989 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: लगातार तीसरे दिन बाजार में हरियाली, Sensex 544 अंक उछला, Nifty 23989 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 16, 2026, 15:35 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी HCL Tech, Bajaj Finserv, NTPC, HUL और Bajaj Finance के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Maruti Suzuki, IndiGo, Tata Steel, UltraTech Cement और SBIN के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आई।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 16 जून को लगातार तीसरे कारोबारी दिन तेजी नजर आई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 544.15 अंक उछलकर 76808.48 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 में भी 135.25 अंकों की जबरदस्त रैली रही और यह 23989.15 के लेवल पर बंद हुआ है। अमेरिका और ईरान शांति समझौते को लेकर सहमत हो गए हैं। इस बीच क्रूड ऑयल में गिरावट जारी है और रुपया की वैल्यू में भी सुधार हो रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

HCL Tech, Bajaj Finserv में खरीदारी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी HCL Tech, Bajaj Finserv, NTPC, HUL और Bajaj Finance के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Maruti Suzuki, IndiGo, Tata Steel, UltraTech Cement और SBIN के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.41 फीसदी उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.47 फीसदी की बढ़त देखी गई।

निफ्टी रियल्टी समेत कई इंडेक्स उछले

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी रियल्टी में रही और यह करीब 2 फीसदी उछल गया। निफ्टी IT में करीब 1.75 फीसदी की बढ़त रही। निफ्टी FMCG, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस और मीडिया इंडेक्स में भी करीब 1 फीसदी की बढ़त रही।

इसके अलावा निफ्टी प्राइवेट बैंक भी हरे निशान पर बंद हुआ है। दूसरी तरफ निफ्टी मेटल करीब 1.50 फीसदी लुढ़क गया। निफ्टी ऑटो, फार्मा, PSU बैंक और हेल्थकेयर इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए हैं।

बाजार में क्यों आई तेजी?

शेयर बाजार में आज की तेजी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। अमेरिका और ईरान ने Strait of Hormuz को फिर से खोलने के लिए एक समझौते पर सहमति जताई है। इस समझौते पर शुक्रवार को साइन होना है। इस खबर के बीच क्रूड ऑयल का भाव घटकर 82.90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में भी सुधार हुआ है और यह 94.53 के स्तर पर है। इन सभी वजहों से शेयर बाजार को सपोर्ट मिला है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख