return to news
  1. Tata Chemicals करीब 10% लुढ़का, TCS समेत कई शेयरों में गिरावट, समझिए क्या है वजह

मार्केट न्यूज़

Tata Chemicals करीब 10% लुढ़का, TCS समेत कई शेयरों में गिरावट, समझिए क्या है वजह

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 18, 2026, 13:17 IST

सारांश

आज के कारोबार में टाटा केमिकल्स का शेयर करीब 10 फीसदी टूटकर 702.80 रुपये के भाव पर आ गया है। इसके अलावा TCS, Tata Motors PV, Tata Investment Corporation और Tata Technologies के शेयरों में भी 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।

शेयर सूची

Tata group

Tata Sons की बोर्ड मीटिंग के बाद Tata Trusts ने N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति पर अपना विरोध दोहराया।

Tata Group की कई कंपनियों के शेयरों में आज 18 सितंबर को बिकवाली का जबरदस्त दबाव है। Tata Chemicals समेत कई शेयरों में आज 10 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। शेयरों में यह गिरावट Tata Sons में हुए हालिया घटनाक्रम के बाद आई है। दरअसल, Tata Sons के बोर्ड ने 17 सितंबर को एन चंद्रशेखरण को अगले 5 साल के लिए एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनाए रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। प्रस्ताव के पक्ष में 4 और विरोध में 1 वोट पड़ा। Tata Sons के मौजूदा चेयरमैन एन चंद्रशेखरण ने खुद वोट नहीं किया। हालांकि, Tata Trusts के चेयरमैन Noel Tata ने प्रस्ताव के खिलाफ वोट दिया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

आज के कारोबार में टाटा केमिकल्स का शेयर करीब 10 फीसदी टूटकर 702.80 रुपये के भाव पर आ गया है। इसके अलावा TCS, Tata Motors PV, Tata Investment Corporation और Tata Technologies के शेयरों में भी 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। इसके अलावा Tata Power, Tata Motors CV और Tata Consumer Products के शेयर भी लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे।

Tata Trusts ने नियुक्ति को बताया 'Illegal'

Tata Sons की बोर्ड मीटिंग के बाद Tata Trusts ने N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति पर अपना विरोध दोहराया। Tata Trusts के चेयरमैन Noel Tata ने बोर्ड में इस प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया। इसके साथ ही Tata Trusts ने Tata Sons से उत्तराधिकारी चुनने के लिए सेलेक्शन कमेटी बनाने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा।

Tata Sons की लिस्टिंग को लेकर भी मतभेद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Noel Tata Tata Sons को अनलिस्टेड रखने, Shapoorji Pallonji Group की Tata Sons में हिस्सेदारी से बाहर निकलने के विकल्प तलाशने और Group के लिए पांच साल का Strategic Roadmap बनाने पर जोर दे रहे हैं। वहीं, रिपोर्ट्स में Chandrasekaran और Noel Tata के बीच इन मुद्दों को लेकर मतभेद की बात कही गई है। इसमें बोर्ड में प्रतिनिधित्व से जुड़े सवाल भी शामिल हैं। इससे पहले Dorabji Tata Trust और Ratan Tata Trust ने N Chandrasekaran के कार्यकाल को अगले पांच साल के लिए बढ़ाने की सिफारिश की थी।

SP Group ने दिया ₹25000 करोड़ का प्रस्ताव

17 सितंबर की बोर्ड मीटिंग में Noel Tata ने Shapoorji Pallonji Group (SP Group) की ओर से मिले एक प्रस्ताव को भी रखा। इसमें Sterling Investments Corp. और Cyrus Investments के पास मौजूद Tata Sons के कुछ शेयरों को बेचकर पैसा जुटाने की बात कही गई है। प्रस्ताव के मुताबिक, SP Group Tata Sons के शेयरों की बिक्री से कम से कम ₹25,000 करोड़ की वैल्यू हासिल करना चाहता है। यह हिस्सेदारी खरीद दो चरणों में 18 महीने के अंदर पूरी करने का प्रस्ताव है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख