मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड August 31, 2026, 06:45 IST
सारांश
पर्निया पॉप-अप शॉप का संचालन करने वाली पर्पल स्टाइल लैब्स लिमिटेड का IPO 31 अगस्त को खुलेगा और 2 सितंबर को बंद होगा। कंपनी ने IPO के लिए ₹546 से ₹575 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। एक लॉट में 26 शेयर होंगे।

Deepa Jewellers IPO 1 सितंबर को खुलेगा और 3 सितंबर को बंद होगा।
इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में काफी हलचल देखने को मिलेगी। 31 अगस्त से शुरू होने वाले हफ्ते में कम से कम 7 IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। इनमें मेनबोर्ड के तीन IPO पर्पल स्टाइल लैब्स, दीपा ज्वेलर्स और रेज ऑफ बिलीफ शामिल हैं। इसके अलावा SME सेगमेंट में आशुतोष फाइबर, शांति इनऑर्गेनिक्स, फाइकैम टेक्नोलॉजीज और फार्म पीस के IPO भी आएंगे। वहीं, अगले हफ्ते 14 कंपनियों की शेयर बाजार में लिस्टिंग भी होगी।
पर्निया पॉप-अप शॉप का संचालन करने वाली पर्पल स्टाइल लैब्स लिमिटेड का IPO 31 अगस्त को खुलेगा और 2 सितंबर को बंद होगा। कंपनी ने IPO के लिए ₹546 से ₹575 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। एक लॉट में 26 शेयर होंगे। ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से एक लॉट के लिए निवेशकों को ₹14,950 लगाने होंगे।
यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। इसके जरिए कंपनी 1.18 करोड़ नए शेयर जारी कर करीब ₹680 करोड़ जुटाएगी। IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी PSL Retail में निवेश, एक्सपीरियंस सेंटर और बैक-एंड ऑफिस के लीज भुगतान, सेल्स और मार्केटिंग खर्च और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा।
पर्निया पॉप-अप शॉप एक मल्टी-ब्रांड लग्जरी ओम्नी-चैनल फैशन प्लेटफॉर्म है। यहां पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के कपड़ों के अलावा एक्सेसरीज और ज्वेलरी भी मिलती है। कंपनी का खास फोकस शादी और खास मौकों के लिए फैशन पर है। इसके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 1,300 से ज्यादा डिजाइनरों के 2 लाख से अधिक प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। कंपनी के देश में 14 एक्सपीरियंस सेंटर भी हैं।
दीपा ज्वेलर्स IPO 1 सितंबर को खुलेगा और 3 सितंबर को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड ₹168 से ₹177 प्रति शेयर है। IPO में ₹250 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि प्रमोटर्स आशीष अग्रवाल और सीमा अग्रवाल करीब 1.18 करोड़ शेयर OFS के जरिए बेचेंगे। OFS की कुल वैल्यू लगभग ₹209.72 करोड़ है।
फ्रेश इश्यू से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल कंपनी की लंबी अवधि की वर्किंग कैपिटल जरूरतों, खासकर ज्वेलरी खरीदने, इन्वेंटरी बनाए रखने और उसे बढ़ाने में किया जाएगा। रिटेल निवेशक कम से कम 84 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं।
रेज ऑफ बिलीफ लिमिटेड, जो Mom's Belief ब्रांड चलाती है, का IPO भी 1 से 3 सितंबर तक खुलेगा। कंपनी ने ₹227 से ₹239 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा, जिसके जरिए 52.30 लाख शेयर जारी कर ₹125 करोड़ जुटाए जाएंगे।
कंपनी IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल विस्तार के लिए करेगी। वित्त वर्ष 2026-27 से 2029 तक 319 नए सेंटर खोलने की योजना है। इसके अलावा थेरेपी मटेरियल, सेंटर फिट-आउट और टेक्नोलॉजी हार्डवेयर पर भी पैसा खर्च किया जाएगा।
रेज ऑफ बिलीफ बच्चों में ऑटिज्म, ADHD, डाउन सिंड्रोम, सेरेब्रल पाल्सी, लर्निंग डिसेबिलिटी और अन्य न्यूरोडेवलपमेंटल समस्याओं के लिए व्यक्तिगत इंटरवेंशन प्लान उपलब्ध कराती है। IPO में एक लॉट में 62 शेयर होंगे।
अगले हफ्ते Augmont Enterprises, Hy-Tech Engineers, Skyways Air Services, Symbiotec Pharmalab, Annu Projects, ESDS Software Solution, ABH Healthcare, Madhur Knit, Sumax Engineering, Kwick Forensic Solutions, Lumino Industries, Priority Jewels, Paluck Technologies और Complete Sports and Management की लिस्टिंग भी तय है। यानी निवेशकों के लिए अगले हफ्ते IPO और लिस्टिंग दोनों ही मोर्चों पर काफी व्यस्त रहने वाला है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख