return to news
  1. Jio Platforms को IPO को SEBI की मंजूरी, ₹37700 करोड़ जुटाने की तैयारी

मार्केट न्यूज़

Jio Platforms को IPO को SEBI की मंजूरी, ₹37700 करोड़ जुटाने की तैयारी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 28, 2026, 19:05 IST

सारांश

Jio Platforms ने प्रस्तावित IPO के लिए जून में सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे। मार्केट रेगुलेटर के अपडेट के मुताबिक कंपनी को 28 अगस्त को सेबी की फाइनल ऑब्जर्वेशन मिल गई है।

Jio Platforms

Jio Platforms इस IPO के जरिए करीब ₹37700 करोड़ जुटा सकती है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सर्विसेज कंपनी Jio Platforms Ltd को IPO लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI से मंजूरी मिल गई है। कंपनी इस IPO के जरिए करीब ₹37700 करोड़ जुटा सकती है। अगर यह इश्यू इसी अनुमानित रकम के साथ आता है, तो यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO बन सकता है। यहां इस आईपीओ के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

28 अगस्त को मिली SEBI की मंजूरी

Jio Platforms ने प्रस्तावित IPO के लिए जून में सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे। मार्केट रेगुलेटर के अपडेट के मुताबिक कंपनी को 28 अगस्त को सेबी की फाइनल ऑब्जर्वेशन मिल गई है। SEBI की फाइनल ऑब्जर्वेशन IPO प्रक्रिया में एक अहम चरण होती है। इसके बाद कंपनी लागू नियमों का पालन करते हुए इश्यू की आगे की तैयारी कर सकती है। हालांकि, IPO की अंतिम तारीख, इश्यू प्राइस और दूसरी डिटेल बाद में तय की जाएंगी।

27 करोड़ नए शेयर जारी होंगे

कंपनी के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार Jio Platforms IPO में 27 करोड़ तक नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। ये शेयर IPO के बाद कंपनी की कुल इक्विटी का करीब 2.9% हिस्सा होंगे। सूत्रों के मुताबिक कंपनी करीब 137 अरब डॉलर (लगभग ₹12 लाख करोड़) के वैल्यूएशन पर करीब ₹37,700 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। इतनी बड़ी रकम जुटाने पर इसका IPO देश के इतिहास का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू बन जाएगा।

NSE के प्रस्तावित IPO से भी बड़ा होगा इश्यू

तुलना करें तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के प्रस्तावित IPO का आकार करीब ₹30,000 करोड़ रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में अगर Jio Platforms ₹37,700 करोड़ जुटाती है, तो इसका IPO NSE के अनुमानित इश्यू से भी काफी बड़ा होगा।

IPO का पैसा कहां इस्तेमाल होगा?

DRHP के मुताबिक, IPO से मिलने वाली रकम का मुख्य इस्तेमाल Jio Platforms की अहम सब्सिडियरी Reliance Jio Infocomm Ltd (RJIL) के कुछ बकाया कर्ज को चुकाने या समय से पहले भुगतान करने में किया जाएगा। इसके अलावा कुछ रकम सामान्य कॉरपोरेट कामकाज के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है।

Meta और Google जैसे बड़े निवेशक

Jio Platforms में दुनिया की कई बड़ी टेक्नोलॉजी और निवेश कंपनियां पहले ही पैसा लगा चुकी हैं। साल 2020 में Meta ने करीब ₹43,574 करोड़ का निवेश कर 9.99% हिस्सेदारी ली थी। वहीं Google ने करीब ₹33,737 करोड़ निवेश करके 7.73% हिस्सेदारी हासिल की थी। इसके अलावा Silver Lake, KKR, General Atlantic, Mubadala, ADIA, PIF और Qualcomm Ventures समेत कई वैश्विक निवेशकों ने भी कंपनी में निवेश किया है।

2008 के बाद Reliance Group का पहला IPO

Reliance Industries के पास Jio Platforms की करीब 66.43% हिस्सेदारी है। Meta और Google की संयुक्त हिस्सेदारी 17.71% है, जबकि बाकी हिस्सेदारी अन्य निवेशकों के पास है। Jio Platforms का IPO रिलायंस ग्रुप के लिए भी खास होगा। यह 2008 के बाद ग्रुप का पहला IPO होगा। साथ ही, यह ग्रुप की किसी कंज्यूमर-फोकस्ड कंपनी का पहला IPO भी होगा। निवेशकों की नजर अब इसके इश्यू की तारीख, प्राइस बैंड और अंतिम वैल्यूएशन पर रहेगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख