return to news
  1. Upcoming IPOs: अगले हफ्ते खुलेंगे 11 नए IPO, Rentomojo से Veegaland तक, हर इश्यू की पूरी डिटेल्स

मार्केट न्यूज़

Upcoming IPOs: अगले हफ्ते खुलेंगे 11 नए IPO, Rentomojo से Veegaland तक, हर इश्यू की पूरी डिटेल्स

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड September 05, 2026, 13:50 IST

सारांश

Rentomojo के IPO के लिए ₹384-₹404 का ऑफर प्राइस तय किया है। यह आईपीओ 9 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 11 सितंबर को बंद होगा। कंपनी इसके जरिए 1,255.57 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है। BSE और NSE पर लिस्टिंग की संभावित तारीख 17 सितंबर तय की गई है।

IPO

Karamtara Engineering के IPO में 9 सितंबर से 11 सितंबर तक निवेश का मौका मिलेगा।

IPO निवेशकों के लिए सितंबर का महीने शानदार होने जा रहा है। 7 सितंबर से शुरू हो रहे नए हफ्ते में कुल 11 मेनबोर्ड IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं। इन कंपनियों की कुल करीब ₹7055 करोड़ जुटाने की योजना है। इनमें Pranav Constructions, Glass Wall Systems (India), Prasol Chemicals, Kanohar Electricals, Manipal Payment & Identity Solutions, Asset Reconstruction, Rentomojo, LCC Projects, Karamtara Engineering, Steamhouse India और Veegaland Developers शामिल हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Pranav Constructions IPO

351.03 करोड़ रुपये का यह आईपीओ 7 सितंबर को खुलेगा और 9 सितंबर को बंद होगा। इसके लिए 118-124 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। इसके शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 15 सितंबर को होने की संभावना है।

Glass Wall Systems (India) IPO

ग्लास वॉल सिस्टम्स का पब्लिक इश्यू 8 सितंबर से 10 सितंबर तक खुला रहेगा। कंपनी 427.89 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसके लिए 172-182 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। वहीं लिस्टिंग की संभावित तारीख 16 सितंबर है।

Prasol Chemicals IPO

500 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही कंपनी Prasol Chemicals का IPO 8 सितंबर को खुलेगा और 10 सितंबर को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 643-676 रुपये प्रति शेयर है। इसकी लिस्टिंग 16 सितंबर को हो सकती है।

Kanohar Electricals IPO

Kanohar Electricals का आईपीओ 1,055.74 करोड़ रुपये का है। इसका प्राइस बैंड 601-632 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। निवेश का मौका 08 सितंबर से 10 सितंबर तक रहेगा।

Manipal Payment & Identity Solutions

यह पब्लिक इश्यू 09 से 11 सितंबर तक खुला रहेगा। कंपनी इससे कुल 805 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसका प्राइस बैंड 322-339 रुपये प्रति शेयर है। लिस्टिंग की तारीख 17 सितंबर तय की गई है।

Asset Reconstruction IPO

इस आईपीओ में 9 से 11 सितंबर तक निवेश का मौका रहेगा। इश्यू साइज 732.97 करोड़ रुपये है। प्राइस बैंड 132-139 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसकी लिस्टिंग भी 17 सितंबर को हो सकती है।

Rentomojo IPO

Rentomojo के IPO के लिए ₹384-₹404 का ऑफर प्राइस तय किया है। यह आईपीओ 9 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 11 सितंबर को बंद होगा। कंपनी इसके जरिए 1,255.57 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है। BSE और NSE पर लिस्टिंग की संभावित तारीख 17 सितंबर तय की गई है।

LCC Projects IPO

इस आईपीओ के तहत कंपनी 427.14 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। यह 09 सितंबर से 11 सितंबर तक खुला रहेगा। प्राइस बैंड 139-146 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। इसकी लिस्टिंग भी 17 सितंबर को हो सकती है।

Karamtara Engineering IPO

Karamtara Engineering के IPO में 9 सितंबर से 11 सितंबर तक निवेश का मौका मिलेगा। इसका प्राइस बैंड 241-254 रुपये प्रति शेयर है। 875 करोड़ रुपये के इश्यू साइज वाले इस आईपीओ की लिस्टिंग 17 सितंबर को हो सकती है।

Steamhouse India IPO

414 करोड़ रुपये का यह आईपीओ 9 सितंबर से 11 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसके प्राइस बैंड का ऐलान रिपोर्ट लिखे जाने के समय तक नहीं हुआ है। इसके शेयरों की लिस्टिंग 17 सितंबर को हो सकती है।

Veegaland Developers IPO

केरल की रियल एस्टेट कंपनी Veegaland Developers के IPO में 10 सितंबर से 15 सितंबर तक निवेश का मौका रहेगा। इसका प्राइस बैंड 130-140 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी 210 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। BSE और NSE पर लिस्टिंग की संभावित तारीख 18 सितंबर रखी गई है।

9 सितंबर को सबसे ज्यादा IPO खुलेंगे

अगले हफ्ते IPO का कैलेंडर काफी व्यस्त रहने वाला है। खास तौर पर 8 और 9 सितंबर 2026 को 11 में से 9 IPO खुलेंगे। अकेले 9 सितंबर को 6 मेनबोर्ड और 2 SME IPO एक साथ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। इसका मतलब है कि निवेशकों के पास एक साथ कई कंपनियों में पैसा लगाने के विकल्प होंगे।

इन IPO में अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं। इनमें स्पेशलिटी केमिकल्स, रियल एस्टेट, इंडस्ट्रियल गैस, फिनटेक, ऑनलाइन रेंटल, इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्र शामिल हैं। यहां सभी आईपीओ की पूरी जानकारी दी जा रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख