return to news
  1. Rentomojo IPO: बेड से वाशिंग मशीन तक किराए पर देने वाली कंपनी का आईपीओ जल्द, प्राइस बैंड समेत पूरी डिटेल्स

मार्केट न्यूज़

Rentomojo IPO: बेड से वाशिंग मशीन तक किराए पर देने वाली कंपनी का आईपीओ जल्द, प्राइस बैंड समेत पूरी डिटेल्स

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 04, 2026, 13:11 IST

सारांश

Rentomojo एक ऑनलाइन रेंटल प्लेटफॉर्म है। यह ग्राहकों को फर्नीचर, घरेलू उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान किराए पर उपलब्ध कराती है। सरल शब्दों में यह कंपनी आपको बिना सामान खरीदे एक निश्चित मासिक शुल्क देकर उसे इस्तेमाल करने की सुविधा देता है।

Rentomojo IPO

Rentomojo अपने IPO के जरिए 1,255.57 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है।

ऑनलाइन रेंटल और सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म Rentomojo अपना IPO लाने जा रही है। इसके लिए प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया गया है। कंपनी ने पब्लिक इश्यू के लिए ₹384-₹404 का ऑफर प्राइस तय किया है। यह आईपीओ 9 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 11 सितंबर को बंद होगा। कंपनी इसके जरिए 1,255.57 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि Rentomojo कस्टमर्स को फर्नीचर, घरेलू उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान मासिक किराए पर उपलब्ध कराती है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Rentomojo IPO का स्ट्रक्चर

Rentomojo के IPO के तहत ₹150 करोड़ रुपये के 37.15 लाख नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 1,105.57 करोड़ रुपये के 2.74 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी। OFS के तहत मौजूदा शेयरहोल्डर अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। इनमें Accel India IV (Mauritius) Ltd, IDG Ventures India Fund III LLC, ValueQuest S.C.A.L.E. Fund, Edelweiss Discovery Fund - Series I, Madison India Opportunities V VCC, TM Naigama Investment Manager LLP, GMO Payment Gateway Inc, Geetansh Bamania, Chiratae Trust, Renaud Laplanche और GMO GFF Ltd Partnership शामिल हैं।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

नए इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, लीज रेंटल और लाइसेंस फीस (एक्सपीरियंस स्टोर्स और वेयरहाउस के लिए) का भुगतान करने और कॉर्पोरेट के सामान्य कामों के लिए किया जाएगा। सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 15 सितंबर को किया जाना है। वहीं BSE और NSE पर लिस्टिंग की संभावित तारीख 17 सितंबर तय की गई है।

क्या है लॉट साइज

आईपीओ के लिए 37 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया है। अपर प्राइस बैंड पर एक रिटेल निवेशक को इसमें कम से कम 14,948 रुपये का निवेश करना होगा। नेट ऑफर का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35% रिटेल निवेशकों के लिए और 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए आरक्षित होगा। मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है और केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इश्यू का रजिस्ट्रार है।

क्या करती है Rentomojo

Rentomojo एक ऑनलाइन रेंटल प्लेटफॉर्म है। यह ग्राहकों को फर्नीचर, घरेलू उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान किराए पर उपलब्ध कराती है। सरल शब्दों में यह कंपनी आपको बिना सामान खरीदे एक निश्चित मासिक शुल्क देकर उसे इस्तेमाल करने की सुविधा देता है।

इस प्लेटफॉर्म पर फर्नीचर जैसे बेड, सोफा, अलमारी, डाइनिंग टेबल और वर्क-फ्रॉम-होम (WFH) के लिए स्टडी टेबल और कुर्सियां रेंट पर ली जा सकती है। इसके अलावा इस प्लेटफॉर्म पर रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, टीवी, एयर कंडीशनर (AC), माइक्रोवेव, वॉटर प्यूरीफायर, लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट, गेमिंग कंसोल और फिटनेस उपकरण जैसे ट्रेडमिल जैसे सामान भी उपलब्ध हैं।

कैसा है फाइनेंशियल

Rentomojo के फाइनेंशियल की बात करें तो कंपनी की टोटल इनकम FY25 में 271.96 करोड़ रुपये थी, जो FY26 में बढ़कर 394.09 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) भी इसी अवधि में 43.11 करोड़ रुपये से उछलकर 104.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख