return to news
  1. Ardee Industries से LEAP India तक, इस हफ्ते खुलेंगे 7 नए IPO, 11 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

मार्केट न्यूज़

Ardee Industries से LEAP India तक, इस हफ्ते खुलेंगे 7 नए IPO, 11 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 03, 2026, 17:46 IST

सारांश

Ardee Industries का 425.87 करोड़ रुपये का IPO 5 अगस्त को खुलेगा और 7 अगस्त को बंद होगा। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 50-53 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इस इश्यू में 320 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे।

IPOs

LEAP India का IPO 7 अगस्त को खुलेगा और 11 अगस्त तक निवेश किया जा सकेगा।

Upcoming IPOs: इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में निवेशकों के लिए 7 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें Mainboard सेगमेंट की Ardee Industries, LEAP India और Technocraft Ventures शामिल हैं। वहीं SME सेगमेंट में Anawil Wire & Engineering, Aegeus Technologies, LAPL Automotive और Optimystix Entertainment India अपने IPO लेकर आएंगी। इसके अलावा इस हफ्ते 11 कंपनियों के शेयर भी बाजार में लिस्ट होंगे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Ardee Industries IPO

Ardee Industries का 425.87 करोड़ रुपये का IPO 5 अगस्त को खुलेगा और 7 अगस्त को बंद होगा। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 50-53 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इस इश्यू में 320 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि प्रमोटर Sandeep Aggarwal और Nikunj Aggarwal 105.87 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचेंगे।

कंपनी IPO से जुटाई गई राशि में से 220 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए, 20 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने के लिए और बाकी रकम सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों पर खर्च करेगी। एक लॉट में 281 शेयर होंगे। Ardee Industries सेकेंडरी मेटल्स और सर्कुलर इकोनॉमी सेक्टर में काम करती है और पुरानी बैटरियों व नॉन-फेरस स्क्रैप की रीसाइक्लिंग का कारोबार करती है।

LEAP India IPO

LEAP India का IPO 7 अगस्त को खुलेगा और 11 अगस्त तक निवेश किया जा सकेगा। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 151-159 रुपये प्रति शेयर रखा है। 2,480 करोड़ रुपये का यह इश्यू इस हफ्ते का सबसे बड़ा IPO होगा। इसमें 480 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 2,000 करोड़ रुपये के शेयर प्रमोटर OFS के जरिए बेचेंगे।

कंपनी IPO से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए करेगी। एक लॉट में 94 शेयर होंगे। LEAP India एसेट पूलिंग और सप्लाई चेन सॉल्यूशंस से जुड़ी कंपनी है। upcomingiposthisweek.webp

Technocraft Ventures IPO

Technocraft Ventures का IPO भी 7 अगस्त को खुलेगा और 11 अगस्त को बंद होगा। कंपनी इस इश्यू के जरिए 251.88 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। IPO का प्राइस बैंड 200-212 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है और एक लॉट में 70 शेयर होंगे।

इस IPO में 201.51 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 50.37 करोड़ रुपये के शेयर OFS के जरिए बेचे जाएंगे। कंपनी जुटाई गई राशि में से 150 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल के लिए करेगी, जबकि बाकी रकम सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों में खर्च की जाएगी। Technocraft Ventures पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) प्रोजेक्ट्स पर काम करती है।

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस हफ्ते Manipal Health Enterprises, MV Electrosystems, Juniper Green Energy, Advance Technoforge, Propshop Events & Exhibitions, Poojaa Precision Engg, HR Hygiene Products, Dhaval Packaging, Oneindig Technologies, Fusion Klassroom Edutech और GV Electricals के शेयर भी बाजार में लिस्ट होंगे। ऐसे में IPO बाजार में पूरे हफ्ते निवेशकों की नजर बनी रहेगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख