return to news
  1. Q1 Results Highlights: DLF का मुनाफा 4% बढ़ा, लेकिन रेवेन्यू में बड़ी गिरावट, यहां देखें आज के नतीजों की हर जानकारी

मार्केट न्यूज़

Q1 Results Highlights: DLF का मुनाफा 4% बढ़ा, लेकिन रेवेन्यू में बड़ी गिरावट, यहां देखें आज के नतीजों की हर जानकारी

Upstox

4 min read | अपडेटेड August 03, 2026, 20:04 IST

सारांश

आज Indian Renewable Energy Development Agency (IREDA), Computer Age Management Services (CAMS), Great Eastern Shipping Company, Inox India, Kansai Nerolac Paints और DOMS Industries के भी नतीजे आ रहे हैं।

Q1 Results

Q1 Results: आज JM Financial और Blue Jet Healthcare भी नतीजे घोषित कर रही हैं।

Q1 Results: आज यानी 3 अगस्त को कई बड़ी कंपनियों ने अप्रैल-जून 2026 तिमाही (Q1 FY27) के नतीजे जारी किए। इनमें DLF, SBI Funds Management, Torrent Power, Jindal Stainless, Sundaram Finance, UPL, Ather Energy, KEI Industries, GlaxoSmithKline Pharmaceuticals, Escorts Kubota और Krishna Institute of Medical Sciences (KIMS) जैसी कंपनियां शामिल हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसके अलावा आज Indian Renewable Energy Development Agency (IREDA), Computer Age Management Services (CAMS), Great Eastern Shipping Company, Inox India, Kansai Nerolac Paints, DOMS Industries, Nazara Technologies, Park Medi World, Jain Resource Recycling, JM Financial, Blue Jet Healthcare और Sri Lotus Developers and Realty के भी नतीजे आए हैं।

05:40 PM: DLF का मुनाफा 4% बढ़ा, लेकिन रेवेन्यू में बड़ी गिरावट

DLF ने जून तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना 4 फीसदी बढ़कर 794 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि कंपनी का रेवेन्यू 53 फीसदी घटकर 1,280 करोड़ रुपये पर आ गया है।

04:45 PM: Texmaco Rail का मुनाफा 70 फीसदी उछला

Texmaco Rail का नेट प्रॉफिट सालाना 70 फीसदी बढ़कर 51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 30 करोड़ रुपये था। हालांकि कंपनी का रेवेन्यू 17 फीसदी घटकर 757 करोड़ रुपये पर आ गया है।

04:40 PM: Kansai Nerolac का रेवेन्यू 10% बढ़ा

Kansai Nerolac का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में सालाना 5 फीसदी बढ़कर 232 करोड़ रुपये हो गया है। इसका रेवेन्यू भी 10 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2,374 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

04:30 PM: Jindal Stainless का प्रॉफिट 8% लुढ़का

Jindal Stainless के तिमाही नतीजे सामने आ गए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 8 फीसदी घटकर 769 करोड़ रुपये पर आ गया। इसके अलावा रेवेन्यू मामूली रूप से घटकर 11,278 करोड़ रुपये पर आ गया है।

04:20 PM: GSK Pharma के PAT में 16% की बढ़ोतरी

ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 15.69% की बढ़ोतरी दर्ज की है, जो ₹237 करोड़ हो गया है। एक साल पहले यह ₹205.01 करोड़ था। ऑपरेशन्स से इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 16.55% बढ़कर ₹938.44 करोड़ हो गया।

04:37 PM: Ather Energy का मुनाफा घटकर ₹51 पर आया

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी एथर एनर्जी ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अपने रेवेन्यू में 88.79% की बढ़ोतरी दर्ज की है। यह बढ़कर ₹1216.92 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह ₹645 करोड़ था। जून तिमाही में कंपनी का नेट लॉस घटकर ₹51.09 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹178.23 करोड़ था।

04:15 PM: Escorts Kubota का PAT 72% घटा

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में एस्कॉर्ट्स कुबोटा का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 72.38% घटकर ₹386 करोड़ रह गया, जबकि एक साल पहले यह ₹1,397.11 करोड़ था। ऑपरेशन्स से इसका रेवेन्यू 28.30% बढ़कर ₹3,207.55 करोड़ हो गया।

02:09 PM: Crizac का मुनाफा 3% बढ़ा

Crizac ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 2.86% की बढ़ोतरी दर्ज की। यह ₹47.12 करोड़ हो गया है, जबकि एक साल पहले यह ₹45.81 करोड़ था। ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू 4% घटकर ₹201.21 करोड़ रह गया।

02:08 PM: MobiKwik को ₹8 करोड़ का मुनाफा

One Mobikwik Systems ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में ₹7.61 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी को ₹41.92 करोड़ का नेट लॉस हुआ था। ऑपरेशन्स से इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 3.73% बढ़कर ₹282.48 करोड़ हो गया।

11:29 AM: Sri Lotus Developers का PAT 78% उछला

रियल एस्टेट डेवलपर श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियल्टी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। कंपनी ने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 77.58% की बढ़ोतरी दर्ज की है। यह बढ़कर ₹45.46 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह ₹25.60 करोड़ था। ऑपरेशन्स से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 115.85% बढ़कर ₹132.34 करोड़ हो गया।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख