return to news
  1. Union Bank of India Q4 Results: नेट प्रॉफिट करीब 7% उछला, फिर भी 7% तक क्यों गिर गए शेयर?

मार्केट न्यूज़

Union Bank of India Q4 Results: नेट प्रॉफिट करीब 7% उछला, फिर भी 7% तक क्यों गिर गए शेयर?

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 23, 2026, 13:13 IST

सारांश

Union Bank of India Q4 Results: बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में 1.1 फीसदी की गिरावट आई और यह 9,406 करोड़ रुपये पर आ गया। पिछले साल की समान अवधि में यह 9,514 करोड़ रुपये था। इस खबर के बाद बैंक के शेयरों में बिकवाली का जबरदस्त दबाव दिखा और यह 7 फीसदी तक लुढ़क गया।

शेयर सूची

Union Bank of India Q4

Union Bank of India Q4: बैंक की एसेट क्वालिटी में पिछली तिमाही के मुकाबले सुधार हुआ है।

Union Bank of India Q4 Results: पब्लिक सेक्टर बैंक Union Bank of India ने आज 23 अप्रैल को FY26 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। बैंक का नेट प्रॉफिट जनवरी-मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 6.6 फीसदी बढ़कर ₹5316 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा ₹4,985 करोड़ था। इस खबर के बाद बैंक के शेयरों में बिकवाली का जबरदस्त दबाव दिखा और यह 7 फीसदी तक लुढ़क गया। BSE पर इसके शेयर 180.35 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहे थे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

शेयरों में क्यों आई गिरावट?

मार्च तिमाही के दौरान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में 1.1 फीसदी की गिरावट आई और यह 9,406 करोड़ रुपये पर आ गया। पिछले साल की समान अवधि में यह 9,514 करोड़ रुपये था। कोर इनकम में कमी आना शेयरों में गिरावट की एक बड़ी वजह हो सकती है। प्रोविजन में तेजी से बढ़ोतरी भी एक बड़ी बात रही। यह पिछली तिमाही की तुलना में 80% बढ़कर 235 करोड़ रुपये से 423 करोड़ रुपये हो गया। ज्यादा प्रोविजन का असर बैंक के मुनाफे पर पड़ा है।

Union Bank of India की एसेट क्वालिटी में सुधार

हालांकि, बैंक की एसेट क्वालिटी में पिछली तिमाही के मुकाबले सुधार हुआ है। ग्रॉस NPA दिसंबर के 3.06% से सुधरकर 2.82% हो गया, जबकि नेट NPA दिसंबर के 0.51% के स्तर से स्थिर रहते हुए 0.48% पर आ गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख