return to news
  1. Q4 Results Highlights (April 23): Tata Capital का मुनाफा 42% बढ़ा, Infosys समेत कई बड़ी कंपनियों के नतीजे जारी

मार्केट न्यूज़

Q4 Results Highlights (April 23): Tata Capital का मुनाफा 42% बढ़ा, Infosys समेत कई बड़ी कंपनियों के नतीजे जारी

Upstox

6 min read | अपडेटेड April 23, 2026, 18:47 IST

सारांश

आज CIE Automotive India, Choice International, UTI Asset Management Company, Indian Energy Exchange, Cyient, Tata Teleservices (Maharashtra) और Bluestone Jewellery and Lifestyle भी तिमाही नतीजे घोषित कर रही हैं।

Q4 Results

Q4 Results: आज Aditya Birla Sun Life AMC और Himadri Speciality Chemical के भी नतीजे घोषित किए जा रहे हैं।

Q4 Results: FY26 की चौथी तिमाही के नतीजों का सीजन आज 23 अप्रैल को भी जारी है। आज IT से लेकर बैकिंग तक कई सेक्टर्स की कंपनियों का जनवरी-मार्च तिमाही का रिपोर्ट कार्ड आ रहा है। आज नतीजे घोषित करने वाली कंपनियों में Infosys, Adani Energy Solutions, Union Bank of India, Tata Capital, LTM, Aditya Birla Sun Life AMC और Himadri Speciality Chemical शामिल हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसके अलावा आज CIE Automotive India, Choice International, UTI Asset Management Company, Indian Energy Exchange, Cyient, Tata Teleservices (Maharashtra), Bluestone Jewellery and Lifestyle, Tips Music, Sterling and Wilson Renewable Energy और Mahindra Logistics भी तिमाही नतीजे घोषित कर रही हैं।

06:46 PM: महिंद्रा लॉजिस्टिक्स को 20 करोड़ रुपये का मुनाफा

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स ने वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में ₹20.19 करोड़ का कंसोलिडेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि वित्त वर्ष 25 की इसी अवधि में उसे ₹6.75 करोड़ का घाटा हुआ था।

05:36 PM: Tata Capital का मुनाफा 42 फीसदी बढ़ा

Tata Capital ने Q4 FY26 में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 42.82% की बढ़ोतरी दर्ज की। यह बढ़कर ₹1,502.02 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹1,051.70 करोड़ था।

Tata Capital के बोर्ड ने 31 मार्च 2026 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए, ₹10 की फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर ₹0.57 का फ़ाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह डिविडेंड आने वाली सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद दिया जाएगा।

05:18 PM: Infosys का मुनाफा 21% बढ़ा

जनवरी-मार्च तिमाही में Infosys का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 21 फीसदी बढ़कर 8,501 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा रेवेन्यू 13.4% बढ़कर ₹46,402 करोड़ हो गया। कंपनी ने 25 रुपये के डिविडेंड का ऐलान भी किया है।

05:03 PM: Adani Energy Solutions का मुनाफा-रेवेन्यू बढ़ा

जनवरी-मार्च तिमाही में Adani Energy Solutions का नेट प्रॉफिट 5.7 फीसदी बढ़कर 683.8 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 647.2 करोड़ रुपये था। Adani Energy Solutions का रेवेन्यू भी मार्च तिमाही में 16.8 फीसदी बढ़कर 7,443 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

04:41 PM: Himadri Speciality को 185 करोड़ रुपये का मुनाफा

Himadri Speciality Chemical ने मार्च तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 185 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान अवधि में यह 158 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू की बात करें तो इसमें गिरावट आई है। यह 1,101.3 करोड़ रुपये पर आ गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 1,129.01 करोड़ रुपये था।

04:27 PM: Tata Teleservices (Maharashtra) का PAT ₹581 करोड़ पर

टाटा टेलीसर्विसेज़ (महाराष्ट्र) लिमिटेड ने FY26 की मार्च तिमाही में ₹580.93 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि एक साल पहले ₹306.42 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ था।

02:35 PM: Aditya Birla Sun Life AMC का मुनाफा 18% लुढ़का

Aditya Birla Sun Life AMC ने मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड मुनाफे में 17.96% की गिरावट दर्ज की। यह मुनाफा ₹187.11 करोड़ रहा, जबकि एक साल पहले यह ₹228.08 करोड़ था। कंपनी ने 31 मार्च 2026 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए कंपनी के ₹5 अंकित मूल्य वाले हर इक्विटी शेयर पर ₹25.50 का फाइनल डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है।

02:25 PM: Sterling and Wilson Renewable Energy का नेट प्रॉफिट 143% बढ़ा

स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी ने मार्च तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड PAT में 142.99% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो एक साल पहले के ₹55.38 करोड़ के मुकाबले बढ़कर ₹134.57 करोड़ हो गया।

02:23 PM: Tips Music का मुनाफा 93% बढ़ा

Tips Music ने मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में PAT में 92.91% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो ₹59.05 करोड़ रहा। एक साल पहले यह ₹30.61 करोड़ था। ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 32.42% बढ़कर ₹103.93 करोड़ हो गया।

02:02 PM: Zenotech Laboratories के कब आएंगे नतीजे?

Zenotech Laboratories के बोर्ड मीटिंग की तारीख आ गई है। इसका निदेशक मंडल 29 अप्रैल को वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही (Q4) की कमाई पर विचार करने और उसे मंजूरी देने के लिए बैठक करेगा।

01:06 PM: Union Bank of India का मुनाफा 6.6% बढ़ा

Union Bank of India का नेट प्रॉफिट जनवरी-मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 6.6 फीसदी बढ़कर ₹5316 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा ₹4,985 करोड़ था। हालांकि मार्च तिमाही के दौरान नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में 1.1 फीसदी की गिरावट आई और यह 9,406 करोड़ रुपये पर आ गया। पिछले साल की समान अवधि में यह 9,514 करोड़ रुपये था। इसके शेयरों में नतीजों के बाद करीब 7 फीसदी तक की गिरावट देखी गई।

11:49 AM: Infosys के नतीजों से क्या हैं उम्मीदें?

एक्सपर्ट्स के अनुमान के मुताबिक Infosys का मुनाफा सालाना आधार पर करीब 4% बढ़कर ₹7500 करोड़ के आसपास रह सकता है। हालांकि पिछली तिमाही (QoQ) के मुकाबले इसमें लगभग 1.5% की हल्की गिरावट आ सकती है।

वहीं रेवेन्यू करीब 14% बढ़कर ₹46,500 करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है, वहीं तिमाही आधार पर इसमें करीब 2% की हल्की बढ़त हो सकती है। इस बार निवेशकों की नजर सिर्फ मुनाफे और कमाई पर नहीं, बल्कि कंपनी के भविष्य के गाइडेंस, नए डील्स और मैनेजमेंट की टिप्पणी पर भी रहेगी।

11:47 AM: Union Bank of India का शेयर भी लुढ़का

Union Bank of India के शेयरों में आज 1.73 फीसदी की गिरावट है। यह BSE पर 190.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आ गया है। कंपनी ने चौथी तिमाही के नतीजे घोषित कर रही है, जिससे निवेशकों की नजर इस पर टिकी हुई है।

11:34 AM: Adani Energy Solutions में मामूली तेजी

Adani Energy Solutions के शेयरों में आज मामूली तेजी नजर आ रही है। कंपनी के शेयर BSE पर 0.12 फीसदी बढ़कर 1371.90 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहे थे।

11:33 AM: Infosys के शेयरों में नतीजों से पहले कमजोरी

Infosys के शेयरों में मार्च तिमाही के नतीजों से पहले कमजोरी नजर आ रही है। आज यह स्टॉक BSE पर 0.77 फीसदी टूटकर 1258.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आ गया है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख