return to news
  1. Trent Q3 Results: दिसंबर तिमाही में 36% पर उछला मुनाफा, रेवेन्यू में भी 16% की बढ़ोतरी

मार्केट न्यूज़

Trent Q3 Results: दिसंबर तिमाही में 36% पर उछला मुनाफा, रेवेन्यू में भी 16% की बढ़ोतरी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 04, 2026, 17:51 IST

सारांश

Trent Q3 Results: दिसंबर तिमाही के दौरान ट्रेंट का रेवेन्यू भी 16 फीसदी बढ़कर 5,259 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 4,535 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान इसका भी EBITDA 27.3% बढ़कर ₹1073 करोड़ हो गया।

शेयर सूची

Trent

Trent के शेयरों में आज करीब 5 फीसदी की मजबूत रैली देखी गई।

Trent Q3 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट ने आज 04 फरवरी को FY26 की तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 36.3 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 640 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा ₹469 करोड़ था। कंपनी के शेयरों में आज करीब 5 फीसदी की मजबूत रैली देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 4013.20 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ। इसका मार्केट कैप 1.42 लाख करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Trent का रेवेन्यू 16% बढ़ा

दिसंबर तिमाही के दौरान ट्रेंट का रेवेन्यू भी 16 फीसदी बढ़कर 5,259 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 4,535 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान इसका भी EBITDA 27.3% बढ़कर ₹1073 करोड़ हो गया, जो पहले ₹843 करोड़ था वहीं EBITDA मार्जिन 20.4% रहा, जबकि पिछले साल यह 18.6% था।

दिसंबर तिमाही के प्रॉफिट पर भारत में नए लेबर कानूनों को लागू करने से जुड़े 26.11 करोड़ रुपये के एक बार के चार्ज का असर पड़ा। तिमाही के दौरान कंज्यूमर खर्च में सुधार हुआ, जिसमें GST दरों में कमी से मदद मिली, जिससे डिस्पोजेबल इनकम बढ़ी।

Trent के पास अब कितने स्टोर?

इस तिमाही के दौरान, कंपनी ने 17 वेस्टसाइड और 48 जूडियो स्टोर खोले, जिसमें UAE में एक जूडियो स्टोर भी शामिल है। 31 दिसंबर 2025 तक ट्रेंट के 278 वेस्टसाइड स्टोर, 854 जूडियो स्टोर थे, जिनमें UAE में चार और अन्य लाइफस्टाइल कॉन्सेप्ट के 32 स्टोर शामिल थे। कंपनी का कुल रिटेल फुटप्रिंट फैशन ब्रांड्स में 15 मिलियन वर्ग फुट से ज्यादा था। किफायती फैशन सेगमेंट में कॉम्पिटिशन लगातार बढ़ रहा है, जिसमें कंपनियां नए वैल्यू-फोकस्ड ब्रांड्स के जरिए अपनी मौजूदगी बढ़ा रही हैं।

Trent के चेयरमैन ने नतीजों पर क्या कहा?

ट्रेंट लिमिटेड के चेयरमैन नोएल एन टाटा ने कहा कि कंपनी के फैशन बिजनेस ने ऊंचे बेस के बावजूद कैटेगरी में सबसे आगे रहने वाली ग्रोथ दर्ज की है। उन्होंने कहा कि कस्टमर सेंटिमेंट धीरे-धीरे बेहतर हो रहा है और मीडियम-टर्म बिजनेस आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है, साथ ही कंपनी सभी सेगमेंट में एक बड़ा डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर बिजनेस बनाने पर फोकस कर रही है।

स्टार बिजनेस पर टाटा ने कहा कि इन-हाउस ब्रांड्स का योगदान रेवेन्यू के 74 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है। उन्होंने कहा कि स्टोर विस्तार उम्मीद से धीमा रहा है और आने वाली तिमाहियों में रोलआउट को तेज करने के प्रयास जारी हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख