return to news
  1. Stock Market Wrap: IT सेक्टर में भारी बिकवाली के बावजूद बाजार में मामूली बढ़त, Sensex 78 अंक चढ़ा, Nifty 25776 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: IT सेक्टर में भारी बिकवाली के बावजूद बाजार में मामूली बढ़त, Sensex 78 अंक चढ़ा, Nifty 25776 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 04, 2026, 15:39 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Eternal, Trent, NTPC, Power Grid और Adani Ports जैसे शेयरों में रही। दूसरी तरफ Infosys, TCS, HCL Tech, Tech Mahindra और Axis बैंक जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज के कारोबार में स्मॉल और मिड कैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 04 फरवरी लगातार दूसरे कारोबारी दिन तेजी देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 78.56 अंकों की बढ़त रही और यह 83,817.69 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 48.45 अंकों की तेजी के साथ 25,776 के लेवल पर बंद हुआ। आज शेयर बाजार में पूरे दिन कमजोरी देखी गई, हालांकि अंत में यह बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा। बता दें कि एक दिन पहले यानी 03 फरवरी को India-US ट्रेड डील की खबरों के बीच बाजार में जबरदस्त खरीदारी देखी गई थी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Eternal, Trent जैसे शेयर चढ़े

आज के कारोबार में Sensex के ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Eternal, Trent, NTPC, Power Grid और Adani Ports जैसे शेयरों में रही। दूसरी तरफ Infosys, TCS, HCL Tech, Tech Mahindra और Axis बैंक जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज के कारोबार में स्मॉल और मिड कैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.60 फीसदी चढ़ गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.22 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

IT सेक्टर हुआ क्रैश

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज IT सेक्टर में जबरदस्त बिकवाली रही, जिसने पूरे मार्केट को प्रभावित किया। Nifty IT इंडेक्स करीब 6 फीसदी तक टूट गया। हालांकि आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। निफ्टी ऑटो और मेटल इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखी गई।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो+1.18%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50+0.67%
निफ्टी FMCG+0.23%
निफ्टी आईटी-5.87%
निफ्टी मीडिया+0.92%
निफ्टी मेटल+1.27%
निफ्टी फार्मा+0.34%
निफ्टी PSU बैंक+0.77%
निफ्टी प्राइवेट बैंक+0.06%
निफ्टी रियल्टी+1.12%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स+0.13%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स+2.66%
निफ्टी ऑयल एंड गैस+2.08%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर-0.36%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)+1.11%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज+1.10%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम-2.38%
निफ्टी केमिकल्स+0.55%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर-0.22%

क्या है शेयर बाजार में तेजी की वजह

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की खरीदारी बाजार में तेजी के पीछे एक मुख्य कारण रही। FIIs मंगलवार को नेट खरीदार बन गए, उन्होंने 5236.28 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीदे। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मंगलवार की रैली मुख्य रूप से FII की शॉर्ट कवरिंग और कैश मार्केट में मजबूत खरीदारी के कारण थी। इसके अलावा अमेरिका को एक्सपोर्ट से फायदा होने वाले सेक्टर जैसे टेक्सटाइल और अपैरल, रत्न और आभूषण, और मरीन प्रोसेसिंग तेजी आज भी जारी रही, जिसका असर बाजार पर दिखा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख