मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड October 15, 2026, 09:15 IST
सारांश
Tonbo Imaging India अपने IPO के जरिए ₹852.18 करोड़ जुटा रही है। यह आईपीओ 1.22 करोड़ शेयरों का पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है। कंपनी ने इसके लिए ₹665-₹700 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

Zetwerk का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 5,012.33 करोड़ रुपये जुटाने का है।
IPO निवेशकों के लिए आज 15 अक्तूबर का दिन खास है। आज 4 बड़ी कंपनियों के आईपीओ में बिडिंग शुरू हो गई है। इनमें Tonbo Imaging India, Zetwerk, Bonfiglioli Transmissions और Sahajanand Medical Tech का पब्लिक इश्यू शामिल है। ये सभी कंपनियां मिलकर करीब 8873 करोड़ रुपये जुटा रही हैं। इन IPOs में 19 अक्तूबर तक निवेश का मौका रहेगा। इन आईपीओ में सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 21 अक्तूबर को किया जाएगा। वहीं BSE और NSE पर शेयरों की लिस्टिंग की संभावित तारीख 23 अक्तूबर तय की गई है। यहां इन चारों IPOs की पूरी जानकारी दी जा रही है।
Tonbo Imaging India अपने IPO के जरिए ₹852.18 करोड़ जुटा रही है। यह आईपीओ 1.22 करोड़ शेयरों का पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है। कंपनी ने इसके लिए ₹665-₹700 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। लॉट साइज 21 शेयरों का है, जिसमें रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,700 रुपये का निवेश करना होगा।
दिसंबर 2003 में स्थापित Tonbo Imaging India एक भारतीय कंपनी है, जो रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाती है। कंपनी थर्मल इमेजिंग सिस्टम, हथियारों में इस्तेमाल होने वाली साइट्स, मिसाइलों के लिए सीकर, फायर कंट्रोल सिस्टम, मिसाइल गाइडेंस सिस्टम, टारगेटिंग सिस्टम और हाथ में पकड़कर इस्तेमाल किए जाने वाले थर्मल कैमरे जैसे उपकरणों का डिजाइन, विकास और निर्माण करती है।
Zetwerk का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 5,012.33 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसमें ₹2,830 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 2,182.33 करोड़ रुपये का OFS शामिल है। इसका प्राइस बैंड 143-151 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। लॉट साइज 99 शेयरों का है, जिसमें कम से कम 14,949 रुपये का निवेश करना होगा।
2017 में स्थापित Zetwerk Manufacturing Businesses Private Limited एक ऐसी कंपनी है, जो टेक्नोलॉजी की मदद से अलग-अलग उद्योगों के लिए सामान बनवाने का काम करती है। यह कंपनी विभिन्न व्यवसायों और दुनिया भर के मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स को एक साथ जोड़ती है, ताकि उनकी जरूरत के अनुसार बड़े पैमाने पर या विशेष प्रकार के उत्पाद बनाए जा सकें।
यह कंपनी आईपीओ के जरिए 2,533.66 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। यह आईपीओ 4.32 करोड़ शेयरों का पूरी तरह से OFS है। इसका प्राइस बैंड ₹558-₹586 प्रति शेयर रखा गया है। वहीं लॉट साइज 25 शेयरों का है, जिसमें 14,650 रुपये का मिनिमम इनवेस्टमेंट रिटेल निवेशकों को करना होगा।
Bonfiglioli Transmissions Ltd भारत की प्रमुख टेक्नोलॉजी आधारित कंपनियों में से एक है, जो मैकेनिकल और इलेक्ट्रो-मैकेनिकल पावर ट्रांसमिशन और औद्योगिक मशीनों को चलाने के लिए जरूरी उपकरण बनाती है। कंपनी उच्च सटीकता वाले गियरबॉक्स और ड्राइव सिस्टम का डिजाइन और निर्माण करती है।
Sahajanand Medical Tech के आईपीओ का साइज 475.48 करोड़ रुपये है। यह भी 1.38 करोड़ शेयरों का पूरी तरह से OFS है। आईपीओ के लिए 327-344 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। लॉट साइज 43 शेयरों का है, जिसमें कम से कम ₹14,792 का निवेश करना होगा।
Sahajanand Medical Technologies Limited एक मेडिकल टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो आधुनिक चिकित्सा उपकरणों का विकास, निर्माण और बिक्री करती है। कंपनी मुख्य रूप से हृदय और रक्त वाहिकाओं से जुड़ी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बनाती है। इनमें कोरोनरी स्टेंट, कोरोनरी बैलून, हृदय के वाल्व को बदलने के लिए TAVI डिवाइस, ऑक्लूडर, किडनी की रक्त वाहिकाओं के लिए स्टेंट और दवा की परत वाले बैलून शामिल हैं।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख