return to news
  1. Gold-Silver Price: अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों से सोने-चांदी को झटका, ₹1,46,090 पर आया गोल्ड, जानें अपने शहर का रेट

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price: अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों से सोने-चांदी को झटका, ₹1,46,090 पर आया गोल्ड, जानें अपने शहर का रेट

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 15, 2026, 08:20 IST

सारांश

सितंबर में अमेरिका की महंगाई उम्मीद से ज्यादा बढ़ी है। इससे बाजार में यह चिंता बढ़ गई है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रख सकता है या फिर ब्याज दरें बढ़ाने पर भी विचार कर सकता है।

Gold silver

आमतौर पर ब्याज दरें बढ़ने की आशंका से सोने और चांदी जैसी धातुओं पर दबाव पड़ता है।आमतौर पर ब्याज दरें बढ़ने की आशंका से सोने और चांदी जैसी धातुओं पर दबाव पड़ता है।

Gold-Silver Price: सोना या चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। आज 15 अक्तूबर को दोनों ही धातुओं की नई कीमतें जारी हो गई हैं। bullions.co.in के अनुसार सुबह करीब 8 बजे 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 146,090 रुपये के स्तर पर है। दूसरी तरफ चांदी की कीमत 208,340 रुपये प्रति किलो है। COMEX बाजार में सोने की कीमत 1.34 फीसदी बढ़कर 4,163 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, चांदी की कीमत 0.78 फीसदी बढ़कर 56.32 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बता दें कि पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद सोने और चांदी ने अब वापसी की है। पिछले 1 हफ्ते में सोने की कीमत 2.55 फीसदी, जबकि चांदी 5.93 फीसदी टूट चुकी है। इस बीच अमेरिका में महंगाई के आंकड़े जारी हो गए हैं, जिसका निवेशकों को इंतजार था।

आपके शहर में सोने की कीमत

यहां देश के 6 बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम दिए गए हैं।

  • दिल्ली: ₹145,580 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई: ₹145,830 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹145,630 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹146,250 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹145,940 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹146,060 प्रति 10 ग्राम

अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमत

प्रमुख मेट्रो शहरों में 999 फाइन सिल्वर की कीमतें यहां दी गई है।

  • दिल्ली: ₹207,600 प्रति किलोग्राम
  • मुंबई: ₹207,960 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹207,680 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹208,560 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹208,120 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹208,290 प्रति किलोग्राम

अमेरिका में महंगाई के आंकड़े जारी

सितंबर में अमेरिका की महंगाई उम्मीद से ज्यादा बढ़ी है। ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स के आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में अमेरिका में कीमतों में बढ़ोतरी की वार्षिक दर 3.4% से बढ़कर 3.7% हो गई है। इससे बाजार में यह चिंता बढ़ गई है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रख सकता है या फिर ब्याज दरें बढ़ाने पर भी विचार कर सकता है।

आमतौर पर ब्याज दरें बढ़ने की आशंका से सोने और चांदी जैसी धातुओं पर दबाव पड़ता है, क्योंकि इनसे निवेशकों को ब्याज नहीं मिलता। आने वाले दिनों में निवेशकों की नजर अमेरिका के महंगाई से जुड़े दूसरे आंकड़ों, खुदरा बिक्री के आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के बयानों पर रहेगी। इनसे यह संकेत मिल सकता है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक आगे ब्याज दरों को लेकर क्या फैसला ले सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख