return to news
  1. Tata Motors CV के तिमाही नतीजे घोषित, जून तिमाही में 8% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू भी 23% उछला

मार्केट न्यूज़

Tata Motors CV के तिमाही नतीजे घोषित, जून तिमाही में 8% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू भी 23% उछला

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 12, 2026, 16:40 IST

सारांश

टाटा मोटर्स CV का रेवेन्यू 23% बढ़कर ₹19,329 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह ₹15,682 करोड़ था। आज कंपनी के शेयरों में 1.59 फीसदी की तेजी रही और यह स्टॉक BSE पर 456.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 1.68 लाख करोड़ रुपये है।

शेयर सूची

Tata Motors CV

Tata Motors CV का रेवेन्यू जून तिमाही में 23 फीसदी बढ़ गया है।

टाटा मोटर्स ग्रुप की कमर्शियल व्हीकल यूनिट Tata Motors Ltd (TMCV) ने FY27 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 8.3 फीसदी बढ़कर 1,528 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 1411 करोड़ रुपये था। आज कंपनी के शेयरों में 1.59 फीसदी की तेजी रही और यह स्टॉक BSE पर 456.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 1.68 लाख करोड़ रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रेवेन्यू में 23 फीसदी की बढ़ोतरी

अप्रैल-जून तिमाही में टाटा मोटर्स का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर (YoY) 23% बढ़कर ₹19,329 करोड़ हो गया, जबकि Q1 FY26 में यह ₹1,5682 करोड़ था। ऑटो सेक्टर की इस बड़ी कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) 9.5% बढ़कर ₹2,176 करोड़ हो गया। पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹1,987 करोड़ था। हालांकि, इसका EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर घटकर 11.26% रह गया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 12.67% था।

कंसोलिडेटेड आधार पर Tata Motors का Q1 FY27 में रेवेन्यू 19% बढ़कर ₹20,700 करोड़ हो गया। EBITDA 10% बढ़कर ₹2,300 करोड़ रहा। हालांकि, EBITDA मार्जिन 90 बेसिस पॉइंट घटकर 10.9% रह गया। PAT यानी टैक्स के बाद मुनाफा 83% बढ़कर ₹2,600 करोड़ पहुंच गया। कंपनी के मुताबिक, इस बढ़ोतरी में Tata Capital में निवेश पर मिले मार्क-टू-मार्केट गेन की भी बड़ी भूमिका रही।

कंपनी ने कहा कि कमोडिटी की कीमतों में दबाव के बावजूद उसने मजबूत प्रदर्शन किया। बेहतर कीमत तय करने की रणनीति, लागत कम करने के उपाय और ऑपरेशनल एफिशिएंसी से कंपनी को मुनाफे को बनाए रखने में मदद मिली।

Tata Motors ने बताया कि मजबूत कारोबार और वर्किंग कैपिटल के बेहतर मैनेजमेंट की वजह से पहली तिमाही में ₹1,100 करोड़ का पॉजिटिव फ्री कैश फ्लो रहा। कंपनी के मुताबिक, इसमें पिछले साल की तुलना में ₹2,900 करोड़ का सुधार हुआ है। 30 जून 2026 तक कंपनी के घरेलू कारोबार में नेट कैश ₹7,100 करोड़ था। इस दौरान कंपनी ने ₹1,473 करोड़ का डिविडेंड भी दिया। वहीं, ऑटो कारोबार में ROCE यानी रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड 68% रहा, जो वित्त वर्ष 2026 में 72% था।

व्हीकल बिक्री में 26% की बढ़ोतरी

पहली तिमाही में Tata Motors की कुल होलसेल बिक्री 26% बढ़कर 1,08,700 यूनिट हो गई। घरेलू बिक्री और एक्सपोर्ट वॉल्यूम में 26% और 35% की बढ़ोतरी हुई। कंपनी की घरेलू कमर्शियल व्हीकल (CV) VAHAN मार्केट शेयर 100 बेसिस पॉइंट बढ़कर 36.8% हो गई। कैटेगरी के हिसाब से HCV में कंपनी की हिस्सेदारी 56.3%, ILMCV में 36.9%, SCV PU में 27.7% और CV Passenger में 41.3% रही।

EV कारोबार पर भी फोकस

Tata Motors ने बताया कि तिमाही के दौरान उसे अलग-अलग सेगमेंट में 3,400 से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल के ऑर्डर मिले। इससे कंपनी की इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल यानी eCV सेगमेंट में स्थिति और मजबूत हुई। कंपनी के CFO GV Ramanan ने कहा कि कमोडिटी की कीमतों का दबाव अभी जारी है, लेकिन ऑपरेशनल एफिशिएंसी, कीमतों को लेकर अनुशासन और बेहतर सप्लाई चेन मैनेजमेंट के जरिए कंपनी आगे भी मजबूत मार्जिन और मुनाफे वाली ग्रोथ बनाए रखने को लेकर आश्वस्त है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख