return to news
  1. क्रूड ऑयल और IT स्टॉक्स ने बिगाड़ा मूड, सेंसेक्स 187 अंक लुढ़का, निफ्टी 24435 पर बंद

मार्केट न्यूज़

क्रूड ऑयल और IT स्टॉक्स ने बिगाड़ा मूड, सेंसेक्स 187 अंक लुढ़का, निफ्टी 24435 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 12, 2026, 15:38 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इस दौरान सबसे ज्यादा बिकवाली TCS, Tata Steel, M&M, Infosys और ITC के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ SBIN, IndiGo, Power Grid, Bajaj Finserv और UltraTech Cement जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी हल्की गिरावट रही।

भारतीय शेयर बाजार में आज 12 अगस्त को एक बार फिर निवेशकों ने जमकर बिकवाली की। आज के कारोबार में BSE Sensex में 187.90 अंकों की कमजोरी रही और यह 77966.35 के स्तर तक लुढ़क गया। इसके अलावा Nifty 50 में भी 35.75 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 24435.95 के लेवल पर बंद हुआ है। बता दें कि अमेरिका-ईरान तनाव के बीच आज क्रूड ऑयल के भाव करीब 90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

TCS, Tata Steel में सबसे ज्यादा बिकवाली

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इस दौरान सबसे ज्यादा बिकवाली TCS, Tata Steel, M&M, Infosys और ITC के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ SBIN, IndiGo, Power Grid, Bajaj Finserv और UltraTech Cement जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी हल्की गिरावट रही। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.14 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.15 फीसदी की गिरावट रही।

IT समेत कई सेक्टर्स लुढ़के

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। निफ्टी IT सबसे ज्यादा करीब 2 फीसदी तक टूट गया। इसके अलावा निफ्टी FMCG में भी 1 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी रही। निफ्टी ऑटो, फार्मा, रियल्टी, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए।

दूसरी तरफ निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स करीब 1.80 फीसदी तक उछल गया। निफ्टी मीडिया में भी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही। इसके साथ ही निफ्टी मेटल इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुआ है।

शेयर बाजार में आज क्यों आई गिरावट?

शेयर बाजार में आज की गिरावट के पीछे एक बड़ी वजह अमेरिका-ईरान टेंशन और इसकी वजह से क्रूड ऑयल का बढ़ता भाव है। अमेरिकी सेना ने बताया कि एक अमेरिकी हेलिकॉप्टर ने पनामा के झंडे वाले कार्गो शिप के इंजन रूम पर मिसाइलें दागीं। इस शिप ने ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश की थी।

इस बीच क्रूड ऑयल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ आज डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू 6 पैसे की कमजोरी के साथ 95.42 के स्तर तक गिर गई। इन सभी वजहों से बाजार का सेंटीमेंट खराब हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख