return to news
  1. टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स IPO की लिस्टिंग से क्या उम्मीदें? आज अलॉटमेंट हो जाएगा फाइनलाइज, ऐसे करें चेक

मार्केट न्यूज़

टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स IPO की लिस्टिंग से क्या उम्मीदें? आज अलॉटमेंट हो जाएगा फाइनलाइज, ऐसे करें चेक

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड August 12, 2026, 12:16 IST

सारांश

टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स आईपीओ की सब्सक्रिप्शन विंडो 11 अगस्त को बंद हो गई थी। आज इसके शेयरों का अलॉटमेंट फाइनलाइज हो जाएगा। सब्सक्रिप्शन के बाद लिस्टिंग से क्या उम्मीदें हैं और लिस्टिंग कब होगी, चलिए समझते हैं।

टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स आईपीओ

टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें पता (Photo: Shutterstock)

बुनियादी ढांचे सेक्टर की कंपनी टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स लिमिटेड के आईपीओ को मंगलवार को बोली के आखिरी दिन 38.69 गुना बोलियां मिलीं। आज इसके शेयरों का अलॉटमेंट फाइनलाइज होना है। बीएसई, एनएसई और केफिनटेक पर आप आसान स्टेप्स में अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी के 251.88 करोड़ रुपये के आईपीओ में 83,17,190 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 32,17,81,040 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए कोटा को 65.06 गुना बोलियां मिलीं। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की कैटेगरी को 42.26 गुना सब्सक्रिप्शन मिला और रिटेल इन्वेस्टरों के हिस्से को 25.35 गुना बोलियां मिलीं। टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स लिमिटेड ने पिछले सप्ताह गुरुवार को एंकर इन्वेस्टरों से 75.55 करोड़ रुपये जुटाए थे। एक नजर डालते हैं कि कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस-

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

BSE पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • BSE वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।

  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।

  • अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।

  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।

  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

Kfin Technologies पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।

  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।

  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

इस इश्यू के लिए प्रति शेयर 200-212 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया।आईपीओ में 95.05 लाख तक इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर कार्तिकेय कंस्ट्रक्शन्स द्वारा 23.76 लाख तक शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। नए शेयरों की बिक्री से मिलने वाले फंड में से 150 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी की कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा, जबकि बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

साल 1998 में बनी टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स एक इंजीनियरिंग, खरीद और विनिर्माण (ईपीसी) कंपनी है, जो सार्वजनिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में काम करती है। कंपनी मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और दिल्ली में राज्य सरकारों और सरकारी एजेंसियों के लिए प्रोजेक्ट्स पूरे करती है और इसने मध्य प्रदेश, बिहार और ओडिशा में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। कंपनी के शेयरों को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है। लिस्टिंग शुक्रवार यानी कि 14 अगस्त को होनी है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख