return to news
  1. एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे से Tata Group स्टॉक्स में बढ़ी बिकवाली, TCS से Tata Motors तक कई शेयर लुढ़के

मार्केट न्यूज़

एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे से Tata Group स्टॉक्स में बढ़ी बिकवाली, TCS से Tata Motors तक कई शेयर लुढ़के

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 12, 2026, 14:48 IST

सारांश

एन चंद्रशेखरन ने Tata Sons के बोर्ड को अपने फैसले की जानकारी दी और साफ किया कि मौजूदा कार्यकाल खत्म होने पर वह दोबारा नियुक्ति के लिए खुद को पेश नहीं करेंगे। उन्होंने बोर्ड से जल्द से जल्द नए चेयरमैन के उत्तराधिकारी को तय करने की अपील की।

शेयर सूची

Tata Group

एन. चंद्रशेखरन ने 21 फरवरी 2017 को Tata Sons के चेयरमैन का पद संभाला था।

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे का असर आज टाटा ग्रुप के कई शेयरों में दिख रहा है। चंद्रशेखरन ने यह भी कहा है कि मौजूदा कार्यकाल खत्म होने के बाद वह दोबारा चेयरमैन पद के लिए अपना नाम नहीं देंगे। उनका मौजूदा कार्यकाल 20 फरवरी 2027 को खत्म हो रहा है। इस बीच TCS, Tata Motors Passenger Vehicles, Tata Steel और Tata Consumer Products समेत कई शेयरों में बिकवाली बढ़ गई।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

TCS समेत इन शेयरों में बड़ी गिरावट

लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक Tata Consultancy Services (TCS) में सबसे ज्यादा गिरावट रही और शेयर करीब 5% टूट गया। इसका मार्केट कैप घटकर 8.44 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है। इसके अलावा रिपोर्ट लिखे जाने के समय Tejas Networks में 2.65%, Tata Steel में 2 फीसदी, Tata Elxsi में 2.36 फीसदी और Tata Communications में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट थी।

Tata Motors PV भी 1.85 फीसदी तक लुढ़क गया, हालांकि Tata Motors के शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। इसके अलावा Tata Consumer Products में 1.88%, Tata Teleservices (Maharashtra) में 1.21%, Tata Power में 1.17%, Indian Hotels Company में 0.97%, Tata Investments में 0.88% और Trent में 0.33% की गिरावट दर्ज की गई।

क्यों पद छोड़ रहे हैं चंद्रशेखरन?

चंद्रशेखरन ने बताया कि Sir Dorabji Tata Trust और Sir Ratan Tata Trust ने सर्वसम्मति से उनके अगले पांच साल के कार्यकाल को बढ़ाने की सिफारिश की थी। Tata Sons की Nomination and Remuneration Committee और बोर्ड ने भी इस सिफारिश को रिकॉर्ड किया था।

हालांकि, बोर्ड के एक सदस्य ने इस प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया। चंद्रशेखरन ने कहा कि सर्वसम्मति से समर्थन नहीं मिलने के कारण उन्होंने इस फैसले को आगे बढ़ाने के बजाय रोकने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि बोर्ड की उस बैठक को छह महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।

इसके बाद चंद्रशेखरन ने Tata Sons के बोर्ड को अपने फैसले की जानकारी दी और साफ किया कि मौजूदा कार्यकाल खत्म होने पर वह दोबारा नियुक्ति के लिए खुद को पेश नहीं करेंगे। उन्होंने बोर्ड से जल्द से जल्द नए चेयरमैन के उत्तराधिकारी को तय करने की अपील की।

चंद्रशेखरन के कार्यकाल में कितना बढ़ा Tata Group?

एन. चंद्रशेखरन ने 21 फरवरी 2017 को Tata Sons के चेयरमैन का पद संभाला था। उनके कार्यकाल के दौरान लिस्टेड Tata Group कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 3.3 गुना से ज्यादा बढ़ा। मौजूदा समय में इन कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब ₹22.5 लाख करोड़ बताया गया है। उनके कार्यकाल में Titan, TCS, Tata Steel और Trent जैसी कंपनियों ने मार्केट कैप में सबसे ज्यादा योगदान दिया।

Tata Group में चंद्रशेखरन का सफर

चंद्रशेखरन ने 1987 में TCS ज्वाइन किया था। बाद में वह चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बने और 2009 में TCS के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभाला। अक्टूबर 2016 में वह Tata Sons के बोर्ड में डायरेक्टर बने और फरवरी 2017 में Tata Sons और Tata Group के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाली। अब उनका मौजूदा कार्यकाल 20 फरवरी 2027 को समाप्त होगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख