return to news
  1. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स का जून तिमाही में 15% उछला मुनाफा, रेवेन्यू में भी 14% की बढ़ोतरी

मार्केट न्यूज़

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स का जून तिमाही में 15% उछला मुनाफा, रेवेन्यू में भी 14% की बढ़ोतरी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 12, 2026, 16:51 IST

सारांश

Hindustan Aeronautics Q1 Results: नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी है और यह स्टॉक BSE पर 5003.55 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। कंपनी का मार्केट कैप 3.34 लाख करोड़ रुपये है।

Hindustan Aeronautics Q1

Hindustan Aeronautics के नतीजों में मुनाफे के साथ ही रेवेन्यू में भी मजबूत बढ़ोतरी हुई है।

Hindustan Aeronautics Q1 Results: पब्लिक सेक्टर की एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने FY27 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 14.9 फीसदी बढ़कर 1590 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 1384 करोड़ रुपये था। नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी है और यह स्टॉक BSE पर 5003.55 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। कंपनी का मार्केट कैप 3.34 लाख करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

HAL के रेवेन्यू में 14 फीसदी की बढ़ोतरी

जून तिमाही के दौरान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स का रेवेन्यू 14.4 फीसदी बढ़कर 5,515 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह 4,819 करोड़ रुपये था। कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 46.9% बढ़कर 1,526 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले यह 1,039 करोड़ रुपये था। HAL का EBITDA मार्जिन 27.7% रहा, जो पिछले साल 21.6% था। इसके अलावा अन्य आय 900 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल 747 करोड़ रुपये थी।

FY27 की पहली तिमाही में HAL की रॉ मटीरियल की लागत भी 12% घटकर ₹2,780 करोड़ हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह ₹3,162 करोड़ थी। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स भारत की सरकारी एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी है, जो देश की रक्षा सेनाओं के लिए एयरक्राफ्ट, हेलीकॉप्टर, इंजन और उनसे जुड़े एयरोस्पेस सिस्टम के डिजाइन, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग, रिपेयर और ओवरहॉल का काम करती है।

डिविडेंड पर क्या है अपडेट?

HAL ने बताया कि कंपनी ने जून की बैठक में FY26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर ₹10 के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश पहले ही कर दी है, जिसे कंपनी की सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी मिलनी बाकी है। कंपनी ने FY26 के लिए प्रति शेयर ₹35 का एक अंतरिम डिविडेंड भी पहले ही दे दिया है। इस तरह, FY26 के लिए कुल डिविडेंड प्रति इक्विटी शेयर ₹45 हो जाता है, जो HAL के ₹5 के फेस वैल्यू का 900% है।

HAL के शेयरों का प्रदर्शन

Hindustan Aeronautics के शेयरों में पिछले 1 महीने में करीब 11 फीसदी की तेजी आई है। वहीं पिछले 6 महीने में इसने करीब 20 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर करीब 14 फीसदी चढ़े हैं। इसके अलावा पिछले 5 साल में इसके निवेशकों को 816 फीसदी का शानदार रिटर्न मिला है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख