return to news
  1. Swiggy Q4 Results: मार्च तिमाही में घाटा हुआ कम, रेवेन्यू में 45% का जबरदस्त उछाल

मार्केट न्यूज़

Swiggy Q4 Results: मार्च तिमाही में घाटा हुआ कम, रेवेन्यू में 45% का जबरदस्त उछाल

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 08, 2026, 16:55 IST

सारांश

Swiggy के रेवेन्यू में 44.7 फीसदी का उछाल आया है और यह 6,383 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की मार्च तिमाही में यह 4,410 करोड़ रुपये था। Swiggy के शेयरों में आज 0.68 फीसदी की बढ़त रही और यह स्टॉक BSE पर 281.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 77,647.6 करोड़ रुपये है।

शेयर सूची

Swiggy

Swiggy का नेट लॉस मार्च तिमाही में कम हुआ है, जबकि रेवेन्यू में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Swiggy Q4 Results: फूड डिलीवर करने वाली कंपनी Swiggy ने FY26 की आखिरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट लॉस कम होकर 800 करोड़ रुपये पर आ गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,081 करोड़ रुपये था। Swiggy के शेयरों में आज 0.68 फीसदी की बढ़त रही और यह स्टॉक BSE पर 281.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 77,647.6 करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Swiggy का रेवेन्यू 44.7 फीसदी बढ़ा

Swiggy के रेवेन्यू में 44.7 फीसदी का उछाल आया है और यह 6,383 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की मार्च तिमाही में यह 4,410 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान EBITDA घाटा 697 करोड़ रुपये रहा, जबकि पहले यह 962 करोड़ रुपये था। इसके अलावा कंपनी का EBITDA में घाटा बढ़कर ₹697 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह घाटा ₹962 करोड़ था।

कैसा रहा Swiggy का प्रदर्शन

Swiggy ने चौथी तिमाही में अपने मुख्य बिजनेस वर्टिकल्स में जबरदस्त तेजी दिखाई। इसमें 'आउट-ऑफ-होम कंजम्पशन' सेगमेंट 60% की शानदार बढ़त के साथ सबसे आगे रहा। इसके अलावा क्विक कॉमर्स वर्टिकल प्लेटफॉर्म के लिए ग्रोथ का एक बड़ा इंजन बना हुआ है, जिसमें 53% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वहीं, कंपनी के मुख्य 'फूड डिलीवरी' बिजनेस ने 27% की ग्रोथ के साथ लगातार ऊपर की ओर बढ़ने का सिलसिला जारी रखा। इसके अलावा, कंपनी के 'सप्लाई चेन' ऑपरेशंस में 56% की बड़ी उछाल देखने को मिली, जो इसके लॉजिस्टिक्स और डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर हुए विस्तार का संकेत है।

Swiggy का बयान

स्विगी के MD और ग्रुप CEO श्रीहर्ष मजेटी ने कहा, "फूड डिलीवरी में पिछले लगभग चार सालों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ोतरी हुई है। इसने सालाना एडजस्टेड EBITDA में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और सेक्टर में मंदी की आशंकाओं को गलत साबित किया है, साथ ही इसके मार्जिन पिछले साल के मुकाबले काफी बेहतर रहे हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख