return to news
  1. Stock Market Wrap: PSU बैकिंग शेयरों में भारी बिकवाली, Sensex 516 अंक लुढ़का, Nifty 24176 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: PSU बैकिंग शेयरों में भारी बिकवाली, Sensex 516 अंक लुढ़का, Nifty 24176 पर बंद

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 08, 2026, 15:36 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी Titan, Asian Paints, Adani Ports, Infosys और HCL Tech जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ SBIN, Axis Bank, HDFC Bank, Bajaj Finance और UltraTech Cement के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन भी मिला-जुला रहा।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए आज 08 मई का दिन अच्छा नहीं रहा। आज के कारोबार में बाजार में बिकवाली का दबाव दिखा। Sensex की बात करें तो यह 516.33 अंक लुढ़ककर 77328.19 के स्तर पर आ गया है। दूसरी तरफ Nifty 50 में भी 150.50 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 24,176.15 के स्तर पर बंद हुआ है। बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच टेंशन बढ़ने की खबर है। इसके चलते क्रूड ऑयल में तेजी नजर आ रही है जबकि रुपया लुढ़क गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Titan, Asian Paints में तेजी

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी Titan, Asian Paints, Adani Ports, Infosys और HCL Tech जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ SBIN, Axis Bank, HDFC Bank, Bajaj Finance और UltraTech Cement के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन भी मिला-जुला रहा। आज निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.17 फीसदी की मामूली गिरावट देखी गई। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.26 फीसदी की बढ़त दर्ज की रही।

निफ्टी PSU बैंक 3% तक लुढ़का

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज यहां भी मिला-जुला प्रदर्शन रहा। निफ्टी IT एक फीसदी से ज्यादा उछल गया। इसके अलावा निफ्टी FMCG, मीडिया, हेल्थकेयर इंडेक्स और कंज्यूमर ड्यूरबल्स में भी बढ़त देखी गई। दूसरी तरफ निफ्टी PSU बैंक 3 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक, ऑयल एंड गैस और रियल्टी में भी गिरावट देखने को मिली है।

बाजार में आज क्यों आई गिरावट

शेयर बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर हमले की खबर है, जिसने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। इसके चलते क्रूड ऑयल आज 101 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड करता दिखा। डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में आज भी गिरावट नजर आ रही है। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी जारी है। इन सभी फैक्टर्स ने बाजार पर दबाव बनाया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख