return to news
  1. Lenskart Solutions के शेयरों में ₹5300 करोड़ की ब्लॉक डील, शेयरों में जबरदस्त हलचल

मार्केट न्यूज़

Lenskart Solutions के शेयरों में ₹5300 करोड़ की ब्लॉक डील, शेयरों में जबरदस्त हलचल

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 08, 2026, 12:51 IST

सारांश

रिपोर्ट के मुताबिक Lenskart Solutions में आज करीब 11.22 करोड़ शेयरों का लेनदेन हुआ, जो कि लगभग 6.46% हिस्सेदारी के बराबर है। इसकी कुल वैल्यू ₹5,300 करोड़ से ज्यादा रही। यह सौदा ₹473.4 प्रति शेयर के भाव पर हुआ।

शेयर सूची

Lenskart

Lenskart में ब्लॉक डील का फ्लोर प्राइस ₹470 प्रति शेयर रखा गया।

Lenskart Solutions के शेयरों में आज करीब 2% की तेजी देखी गई। हालांकि बाद में यह स्टॉक लाल निशान पर चला गया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय यह शेयर BSE पर 487.10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा था। दरअसल, कंपनी के शेयरों में आज एक बड़ी ब्लॉक डील के हुई है, जिसमें भारी मात्रा में शेयरों की खरीद-बिक्री की गई। यही वजह है कि आज इसके शेयरों में उतार-चढ़ाव दिख रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

11.22 करोड़ शेयरों का लेनदेन

रिपोर्ट के मुताबिक Lenskart Solutions में आज करीब 11.22 करोड़ शेयरों का लेनदेन हुआ, जो कि लगभग 6.46% हिस्सेदारी के बराबर है। इसकी कुल वैल्यू ₹5,300 करोड़ से ज्यादा रही। यह सौदा ₹473.4 प्रति शेयर के भाव पर हुआ। पहले इस डील का साइज छोटा बताया जा रहा था, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर करीब ₹5650 करोड़ कर दिया गया।

इस ब्लॉक डील में Birdseye View Holdings, TR Capital Mauritius, ABG Capital और Kariba Holdings जैसे निवेशक अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने की योजना में हैं। वहीं Alpha Wave भी इस डील में शामिल है, लेकिन उसके कुछ शेयरों पर 90 दिन का लॉक-इन रहेगा, यानी वह तुरंत सभी शेयर नहीं बेच सकेगा।

लॉक-इन पीरियड खत्म

इस डील का फ्लोर प्राइस ₹470 प्रति शेयर रखा गया, जो पिछले दिन के क्लोजिंग प्राइस से करीब 3.6% कम है। साथ ही, कंपनी के शेयरों पर लगा 6 महीने का लॉक-इन पीरियड भी अब खत्म हो गया है, जिससे करीब 60% शेयर (104.7 करोड़) बाजार में ट्रेड के लिए उपलब्ध हो गए हैं। इससे शेयर में वोलैटिलिटी बढ़ सकती है।

Lenskart की पिछले साल हुई थी लिस्टिंग

लिस्टिंग की बात करें तो नवंबर 2025 में Lenskart का शेयर कमजोर शुरुआत के साथ बाजार में आया था। यह अपने इश्यू प्राइस ₹402 से नीचे लिस्ट हुआ था और शुरुआत में गिरावट भी देखी गई थी। हालांकि बाद में इसमें थोड़ी रिकवरी आई। कंपनी का IPO ₹7278 करोड़ का था, जिसे निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और यह करीब 28 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख