return to news
  1. IT Stocks: HCL Tech से Infosys और Wipro तक, आज आईटी शेयरों में क्यों हो रही है बिकवाली?

मार्केट न्यूज़

IT Stocks: HCL Tech से Infosys और Wipro तक, आज आईटी शेयरों में क्यों हो रही है बिकवाली?

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 11, 2026, 11:38 IST

सारांश

आज जिन IT शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हो रही है उनमें LTM का शेयर शामिल है और यह 3 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया है। इसके अलावा HCL Tech और Infosys में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।

शेयर सूची

IT Stocks

Mphasis, Tech Mahindra और OFSS का शेयर भी 1 फीसदी से ज्यादा टूट गया है।

IT सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज बड़ी गिरावट नजर आ रही है। इसके चलते निफ्टी IT इंडेक्स करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ 27,519.15 के स्तर तक लुढ़क गया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय निफ्टी IT इंडेक्स में शामिल सभी शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। दरअसल ग्लोबल टेक शेयरों में कमजोरी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर बढ़ती चिंताओं ने निवेशकों का भरोसा कमजोर किया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

आज जिन IT शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हो रही है उनमें LTM का शेयर शामिल है और यह 3 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया है। इसके अलावा HCL Tech और Infosys में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।

Mphasis, Tech Mahindra और OFSS का शेयर भी 1 फीसदी से ज्यादा टूट गया है। वहीं Wipro, TCS और Coforge जैसे शेयर भी लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं।

क्या है IT शेयरों में गिरावट की वजह

भारतीय आईटी शेयरों में यह गिरावट अमेरिकी टेक शेयरों की कमजोरी के बाद आई। बुधवार को अमेरिकी Nasdaq Composite इंडेक्स लगभग 2 फीसदी गिर गया था। निवेशकों को चिंता है कि AI से जुड़ी तेजी अब धीमी पड़ सकती है और कंपनियों की कमाई पर भी इसका असर पड़ सकता है।

ब्रोकरेज फर्म HSBC ने भी आईटी सेक्टर को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। HSBC का कहना है कि AI के कारण आईटी सेवाओं की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है। ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि बढ़ती मर्जर और एक्विजिशन (M&A) गतिविधियां आईटी कंपनियों के लिए अतिरिक्त जोखिम पैदा कर सकती हैं।

इसके अलावा बाजार पर मध्य पूर्व में बढ़ते जियो पॉलिटिकल टेंशन, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली का भी दबाव बना हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख