return to news
  1. Stock Market: US-Iran में फिर बढ़ा तनाव, क्रूड ऑयल समेत इन फैक्टर्स ने बिगाड़ा बाजार का मूड

मार्केट न्यूज़

Stock Market: US-Iran में फिर बढ़ा तनाव, क्रूड ऑयल समेत इन फैक्टर्स ने बिगाड़ा बाजार का मूड

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 11, 2026, 10:51 IST

सारांश

Stock Market: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर युद्ध जैसी स्थिति बन गई है और दोनों तरफ से हमले हो रहे हैं। अमेरिका ने कहा है कि उसने ईरान के अंदर कई ठिकानों पर हमले किए हैं। दूसरी तरफ ईरान ने भी जवाबी हमले किए हैं।

Stock Market

Stock Market: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता हुआ दिख रहा है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 11 जून को बिकवाली का जबरदस्त दबाव है। आज शुरुआती कारोबार में BSE Sensex में 465 अंकों की गिरावट आई और यह 73518.75 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 142 अंक टूटकर 23072.05 के लेवल पर आ गया। हालांकि, बाजार में थोड़ी रिकवरी भी देखने को मिली है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता हुआ दिख रहा है। इस खबर के चलते निवेशकों का सेंटीमेंट खराब हुआ है। यहां हम जानेंगे कि बाजार में आज की गिरावट के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ा

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर युद्ध जैसी स्थिति बन गई है और दोनों तरफ से हमले हो रहे हैं। अमेरिका ने कहा है कि उसने ईरान के अंदर कई ठिकानों पर हमले किए हैं। दूसरी तरफ ईरान ने भी जवाबी हमले किए हैं। ईरान का कहना है कि वह दबाव में आकर कोई समझौता नहीं करेगा। इस खबर ने एक बार फिर निवेशकों के मन में डर पैदा कर दिया है।

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज बंद होने का दावा

हमलों के बीच ईरान की IRGC ने दावा किया कि उन्होंने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को एक बार फिर बंद कर दिया है। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज एक संकरा समुद्री रास्ता है, जहां से दुनिया का 20-25 फीसदी तेल गुजरता है। इसके बंद होने के बाद क्रूड ऑयल के भाव में जबरदस्त तेजी देखी गई है। हालांकि दूसरी तरफ अमेरिका का कहना है कि यह समुद्री रास्ता पूरी तरह से बंद नहीं हुआ है। इन खबरों के बीच बाजार पर दबाव बढ़ा है।

क्रूड ऑयल में उछाल

जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने की खबर के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी नजर आ रही है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव आज 1.20 फीसदी उछलकर 94.22 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है। ऐसे में क्रूड ऑयल में तेजी से भारत का इंपोर्ट बिल बढ़ता है।

FII की बिकवाली

विदेशी निवेशकों की बिकवाली अभी भी जारी है। बुधवार को FIIs ने 2124.98 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने भी मार्केट का सेंटीमेंट खराब किया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख