return to news
  1. Stocks To Watch: Bharat Dynamics को मिला नया ऑर्डर, Ola Electric की फंड जुटाने की तैयारी, आज इन शेयरों पर टिकी नजर

मार्केट न्यूज़

Stocks To Watch: Bharat Dynamics को मिला नया ऑर्डर, Ola Electric की फंड जुटाने की तैयारी, आज इन शेयरों पर टिकी नजर

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड September 24, 2026, 07:27 IST

सारांश

Bharat Dynamics को रक्षा मंत्रालय से ₹810.79 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसके तहत कंपनी भारतीय वायुसेना के लिए 160 Satellite Smart Anti-Airfield Weapons (SAT-SAAW) और संबंधित उपकरणों की सप्लाई करेगी।

Stock Market

NTPC ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹3,393.83 करोड़ का अंतिम डिविडेंड दिया है।

Stocks to Watch: शेयर बाजार में 24 सितंबर को कुछ कंपनियों से जुड़ी बड़ी खबरों के चलते उनके शेयर फोकस में रह सकते हैं। इन कंपनियों में GHCL, Exide Industries, Bharat Dynamics, NTPC, Ola Electric और Insurance Stocks शामिल हैं। ये कंपनियां नए ऑर्डर, फंड जुटाने, डिविडेंड, बोनस शेयर, अधिग्रहण और ब्लॉक डील जैसी खबरों के चलते फोकस में आ गए हैं। आइए जानते हैं किन शेयरों पर आज नजर रहेगी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

GHCL

भारत की दूसरी सबसे बड़ी सोडा ऐश उत्पादक कंपनी GHCL ने बताया कि गुजरात सरकार के Commissioner of Geology and Mining की ओर से कराई गई ई-नीलामी में कंपनी को Composite Licence के लिए Preferred Bidder घोषित किया गया है। यह खबर कंपनी के लिए अहम मानी जा रही है।

Exide Industries

बैटरी बनाने वाली Exide Industries ने बताया कि उसकी मटेरियल सब्सिडियरी Exide Energy Solutions ने 6 GWh लिथियम-आयन सेल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के Phase-I की कमिशनिंग पूरी कर ली है। इससे कंपनी की लिथियम-आयन बैटरी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने की दिशा में प्रगति हुई है।

Bharat Dynamics

Bharat Dynamics को रक्षा मंत्रालय से ₹810.79 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसके तहत कंपनी भारतीय वायुसेना के लिए 160 Satellite Smart Anti-Airfield Weapons (SAT-SAAW) और संबंधित उपकरणों की सप्लाई करेगी। यह ऑर्डर घरेलू डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

NTPC

NTPC ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹3,393.83 करोड़ का अंतिम डिविडेंड दिया है, जो कंपनी की पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल का 35% है। यह भुगतान पहले और दूसरे अंतरिम डिविडेंड के तौर पर दिए गए ₹2,666.58 करोड़-₹2,666.58 करोड़ के अतिरिक्त है।

Ola Electric

Ola Electric का बोर्ड 28 सितंबर को बैठक करेगा। इसमें इक्विटी शेयरों के राइट्स इश्यू के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। यह प्रस्ताव जरूरी रेगुलेटरी और वैधानिक मंजूरियों के अधीन होगा।

Insurance Stocks

SBI Life Insurance, HDFC Life Insurance और ICICI Lombard General Insurance समेत इंश्योरेंस शेयरों पर नजर रहेगी। IRDAI ने इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन के बिजनेस मॉडल में बदलाव को लेकर कंसल्टेशन पेपर जारी किया है। इसमें Expenses of Management की सीमा घटाने, कमीशन पर नियंत्रण बढ़ाने और पॉलिसीधारकों के लिए ज्यादा पारदर्शिता का प्रस्ताव है।

ESAF Small Finance Bank

ESAF Small Finance Bank के बोर्ड ने ₹500 करोड़ तक के Non-Convertible Debentures (NCDs) जारी कर फंड जुटाने को मंजूरी दी है। बैंक इस रकम का इस्तेमाल अपने Tier-II Capital को मजबूत करने के लिए करेगा।

Sedemac Mechatronics

A91 Emerging Fund, Xponentia Opportunities Fund और HDFC Life Insurance समेत निवेशक Sedemac Mechatronics में 44.3 लाख शेयर यानी करीब 10% हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए बेच सकते हैं। डील की कीमत ₹1,329 करोड़ और फ्लोर प्राइस ₹3,000 प्रति शेयर तय किया गया है।

अन्य शेयर

Avantel को Zetwerk Manufacturing Businesses से ₹177.35 करोड़ का सैटेलाइट इक्विपमेंट सप्लाई ऑर्डर मिला है। Concord Biotech के बोर्ड ने 1:1 बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी है, जिसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी। Jagsonpal Pharmaceuticals, Group Pharmaceuticals के वेलनेस पोर्टफोलियो को ₹46.7 करोड़ तक में खरीदेगी।

Max Estates ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम में 9.76 एकड़ जमीन के लिए JDA करने की जानकारी दी है, जहां करीब ₹2,500-3,000 करोड़ का संभावित GDV है। Nephrocare Health Services में 8.9% तक हिस्सेदारी की ₹650 करोड़ की ब्लॉक डील संभावित है। वहीं, GMR Airports की भारतीय सब्सिडियरी को दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 में F&B आउटलेट्स के लिए चयनित बोलीदाता बनाया गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख