return to news
  1. नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, दिवाली और छठ पर लंबी छुट्टियां, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

ट्रेंडिंग न्यूज़

नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, दिवाली और छठ पर लंबी छुट्टियां, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

Upstox

4 min read | अपडेटेड November 01, 2026, 12:26 IST

सारांश

नवंबर 2026 में दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती जैसे त्योहारों और वीकेंड को मिलाकर कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें 7 दिन रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की छुट्टियां शामिल हैं।

bank-holidays-nov-2026-updates

नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक।

नवंबर का महीना त्योहारों के लिहाज से काफी खास रहने वाला है। इस महीने में दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती जैसे कई बड़े पर्व मनाए जाएंगे। त्योहारों के इस लंबे सीजन में बैंकों में भी कई दिन कामकाज नहीं होगा। अगर आपको बैंक शाखा जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले ही बैंक की छुट्टियों की लिस्ट देख लेना बेहतर रहेगा। नवंबर 2026 में रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को मिलाकर कुल 7 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों और शहरों में स्थानीय पर्वों के चलते 9 दिन शाखाओं में छुट्टी रहेगी। इस तरह पूरे महीने में कुल 16 दिन बैंकों में कामकाज बंद रहेगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

वीकेंड और त्योहारों को मिलाकर 16 दिन बंद रहेंगे बैंक

नवंबर के महीने में कुल 16 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। इसमें 7 दिन नियमित वीकेंड की छुट्टियां शामिल हैं। 1, 8, 15, 22 और 29 नवंबर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 14 नवंबर को दूसरा शनिवार और 28 नवंबर को चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। वहीं पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को सामान्य दिनों की तरह बैंक खुले रहेंगे। वीकेंड के इन 7 दिनों के अलावा विभिन्न राज्यों में त्योहारों के कारण 9 दिन अलग से छुट्टियां तय की गई हैं। ऐसे में किसी भी जरूरी काम के लिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों का कैलेंडर जरूर चेक कर लें।

दिवाली और छठ के मौके पर कई दिन नहीं होगा काम

दिवाली के आसपास 9, 10 और 11 नवंबर को अलग-अलग शहरों में बैंक बंद रहेंगे। गंगटोक में तो इन तीनों दिन लगातार बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। 9 नवंबर को दिवाली और गोवर्धन पूजा के चलते अगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे। 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और नववर्ष के अवसर पर अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर में छुट्टी रहेगी। 11 नवंबर को भाई दूज के चलते कोलकाता, शिमला, कानपुर और लखनऊ समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं छठ पूजा के मौके पर 16 नवंबर को बिहार के पटना और झारखंड के रांची में बैंक शाखाओं में ताले लटकेंगे।

गुरु नानक जयंती और स्थानीय त्योहारों की छुट्टियां

महीने के दौरान कुछ खास राज्यों में स्थानीय पर्वों की छुट्टियां रहेंगी। 13 नवंबर को वांगला फेस्टिवल और 23 नवंबर को सेंग कुट स्नेम के अवसर पर शिलांग में बैंक बंद रहेंगे। 20 नवंबर को इगास-बग्वाल के चलते देहरादून में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, कानपुर, चंडीगढ़, देहरादून, रायपुर, रांची, भोपाल, जयपुर और नागपुर समेत 21 प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 27 नवंबर को कनकदास जयंती के अवसर पर बेंगलुरु में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

छुट्टी के दिन भी चालू रहेंगी ये जरूरी सेवाएं

बैंक शाखाएं बंद रहने का मतलब यह नहीं है कि आपकी बैंकिंग सेवाएं रुक जाएंगी। छुट्टी के दिनों में भी एटीएम से कैश निकालने की सुविधा पूरी तरह चालू रहेगी। इसके साथ ही मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई से पेमेंट और पैसे ट्रांसफर करने तथा ऑनलाइन बैलेंस चेक करने जैसी जरूरी सुविधाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। इसलिए छोटे-मोटे लेनदेन आप घर बैठे आसानी से निपटा सकते हैं। केवल शाखा से जुड़े काम के लिए ही आपको बैंक खुलने का इंतजार करना होगा।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories