return to news
  1. Stocks to Watch: Vodafone Idea को मिल सकता है $3.5 अरब का कर्ज, आज HDFC Bank समेत इन शेयरों पर फोकस

मार्केट न्यूज़

Stocks to Watch: Vodafone Idea को मिल सकता है $3.5 अरब का कर्ज, आज HDFC Bank समेत इन शेयरों पर फोकस

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड September 11, 2026, 07:36 IST

सारांश

Vodafone Idea को कर्ज के जरिए करीब $3.5 अरब की फाइनेंसिंग मिल सकती है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, SBI के नेतृत्व में लेंडर्स का एक समूह कंपनी को यह कर्ज देने पर सहमत हुआ है। इससे वोडाफोन आइडिया को अपने कारोबार को मजबूत करने और नेटवर्क से जुड़े निवेश में मदद मिल सकती है।

Stock to watch

Texmaco Rail & Engineering को Hindalco Industries से ₹27.82 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

Stock to Watch: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच आज 11 सितंबर को कई ऐसे शेयर हैं जिनमें एक्शन दिख सकता है। इनमें Canara Bank, Vodafone Idea, Bharat Forge, Godrej Properties, Kotak Mahindra Bank, HDFC Bank और OMCs के शेयर शामिल हैं। इन शेयरों में एक्शन की वजह इनसे जुड़ी हालिया खबरे हैं। बता दें कि बीते बीते कारोबारी दिन सेंसेक्स में 138.36 अंक की बढ़त रही और यह 74,902.59 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 भी 46.30 अंक की मजबूती के साथ 23,477.80 के स्तर पर पहुंच गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Canara Bank

Canara Bank ने Basel III नियमों के तहत ए़डिशनल Tier-1 (AT-1) बॉन्ड के जरिए ₹4500 करोड़ तक जुटाने की योजना बनाई है। इसके अलावा बैंक Tier-2 बॉन्ड से भी ₹4000 करोड़ तक जुटाएगा। इस रकम का इस्तेमाल बैंक की पूंजी स्थिति मजबूत करने में किया जाएगा।

Vodafone Idea

Vodafone Idea को कर्ज के जरिए करीब $3.5 अरब की फाइनेंसिंग मिल सकती है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, SBI के नेतृत्व में लेंडर्स का एक समूह कंपनी को यह कर्ज देने पर सहमत हुआ है। इससे वोडाफोन आइडिया को अपने कारोबार को मजबूत करने और नेटवर्क से जुड़े निवेश में मदद मिल सकती है।

HDFC Bank

HDFC Bank ने बताया कि Bahrain की एक अदालत ने Credit Suisse AT1 बॉन्ड निवेशकों द्वारा दायर दो दावों को खारिज कर दिया है। इससे बैंक के पक्ष में ऐसे मामलों में अनुकूल फैसलों की कुल संख्या सात हो गई है। अदालत ने निवेशकों के आरोपों को पर्याप्त सबूतों के अभाव में स्वीकार नहीं किया।

Bharat Forge

Bharat Forge ने जर्मनी में अपनी दो सब्सिडियरी कंपनियों Bharat Forge Holding GmbH और Bharat Forge Global Holding GmbH का विलय पूरा कर लिया है। कंपनी ने यह कदम जर्मनी में अपने कारोबार को सरल बनाने और ऑपरेशंस को एक साथ लाने के लिए उठाया है।

Neogen Chemicals

Neogen Chemicals ने QIP के लिए ₹2,189.73 प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया है। Qualified Institutional Placement यानी QIP के जरिए कंपनी संस्थागत निवेशकों से पूंजी जुटाएगी।

Texmaco Rail & Engineering

Texmaco Rail & Engineering को Hindalco Industries से ₹27.82 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इसके तहत कंपनी एक BTAP रेक और एक Brake Van की सप्लाई करेगी। यह ऑर्डर Aditya Expansion Project के लिए है।

Godrej Properties

Godrej Properties ने बताया कि Gurugram के Godrej Air Project से जुड़े विवादों के निपटारे का अनुमानित वित्तीय असर करीब ₹70 करोड़ होगा।

Shankesh Jewellers

Shankesh Jewellers का पहली तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर ₹22 करोड़ से बढ़कर ₹43 करोड़ हो गया। कंपनी का रेवेन्यू 55.1% बढ़कर ₹424 करोड़ और EBITDA 92.4% बढ़कर ₹61 करोड़ रहा।

Juniper Green Energy

Juniper Green Energy ने अपने 150 MW Wind Solar Hybrid Power Project में 35 MW की विंड क्षमता शुरू कर दी है। इसके साथ प्रोजेक्ट की क्षमता 175 MWp हो गई है, जबकि कुल योजना 190 MWp की है।

Kotak Mahindra Bank

Kotak Mahindra Bank के ग्रुप प्रेसिडेंट और कमर्शियल बैंक हेड मनीष कोठारी 30 सितंबर 2026 को बैंक से इस्तीफा देंगे। बैंक ने उनके संभाले पोर्टफोलियो को रिटेल और इंस्टीट्यूशनल बिजनेस सेगमेंट में बांटकर ट्रांजिशन शुरू कर दिया है।

Premier Energies

Premier Energies और जर्मनी के RCT Group की RCT India ने तेलंगाना में 12 GWh BESS मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए JV बनाने का समझौता किया है। पहले चरण में 6 GWh क्षमता विकसित करने की योजना है।

OMCs

Indian Oil Corporation समेत ऑयल मार्केटिंग कंपनियां फोकस में रह सकती हैं। कच्चे तेल की कीमत करीब $107 प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई है। अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण वैश्विक सप्लाई में कमी की आशंका बढ़ी है, जिससे OMCs के मार्जिन पर दबाव आ सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख