return to news
  1. धीरे-धीरे पिछले दो महीने से बदल रहा ये ट्रेंड, अगस्त के AMFI आकड़ों ने लगाई मुहर, जानें कहां पैसा लगा रहे निवेशक?

पर्सनल फाइनेंस

धीरे-धीरे पिछले दो महीने से बदल रहा ये ट्रेंड, अगस्त के AMFI आकड़ों ने लगाई मुहर, जानें कहां पैसा लगा रहे निवेशक?

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड September 10, 2026, 19:05 IST

सारांश

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम्स में 29,329 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया। यह पिछले चार महीनों में सबसे अधिक है। स्मॉल और मिडकैप फंड्स में निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी की वजह से जुलाई के मुकाबले इनफ्लो में 19% की बढ़त दर्ज की गई।

equity-mutual-fund-inflows-august

अगस्त में म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम्स में निवेशकों की खरीदारी तेजी से बढ़ी।

भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में अगस्त का महीना निवेशकों के लिए काफी हलचल भरा रहा। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया यानी एएमएफआई की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम्स में 29,329 करोड़ रुपये का शुद्ध इनफ्लो दर्ज किया गया है। यह पिछले चार महीनों का सबसे उच्चतम स्तर है। निवेशकों ने स्मॉलकैप और मिडकैप फंड्स में बहुत ही मजबूत दिलचस्पी दिखाई है। जुलाई में दर्ज 24,697 करोड़ रुपये के मुकाबले अगस्त में इक्विटी इनफ्लो लगभग 19% ज्यादा रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

स्मॉलकैप और मिडकैप फंड्स का दबदबा कायम

इक्विटी कैटेगरी के भीतर निवेशकों की पहली पसंद स्मॉलकैप और मिडकैप स्कीमें बनी हुई हैं। अगस्त महीने में स्मॉलकैप फंड्स में सबसे ज्यादा 7,973 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो आया। इसके बाद मिडकैप फंड्स में 6,989 करोड़ रुपये का निवेश देखा गया। इससे पहले जुलाई में भी स्मॉलकैप फंड्स में 7,767.5 करोड़ रुपये और मिडकैप स्कीम्स में 6,192 करोड़ रुपये आए थे। इसके अलावा फ्लेक्सी-कैप फंड्स में भी अगस्त के दौरान 4,709 करोड़ रुपये का अच्छा इनफ्लो दर्ज किया गया।

स्मॉलकैप और मिडकैप फंड्स में रही तेजी

एक तरफ जहां स्मॉलकैप और मिडकैप फंड्स में तेजी रही, वहीं लार्जकैप फंड्स पर दबाव बना रहा। लार्जकैप फंड्स में अगस्त में 1,147 करोड़ रुपये का नेट आउटफ्लो दर्ज किया गया, जबकि जुलाई में इसमें 1,322 करोड़ रुपये की बिकवाली हुई थी। अगर पूरी म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की बात करें, तो अगस्त में कुल नेट इनफ्लो गिरकर 41,353 करोड़ रुपये पर आ गया, जो जुलाई में 2.36 लाख करोड़ रुपये के भारी स्तर पर था। कुल इनफ्लो में इस बड़ी गिरावट की मुख्य वजह डेट ओरिएंटेड स्कीमें रहीं, जिनमें अगस्त में 8,127 करोड़ रुपये का आउटफ्लो हुआ। इसके विपरीत जुलाई में डेट फंड्स में 1.88 लाख करोड़ रुपये का इनफ्लो आया था। हालांकि कुल इनफ्लो घटने के बावजूद इंडस्ट्री का कुल एसेट्स अंडर मैनेजमेंट यानी AUM अगस्त के अंत में बढ़कर 87.07 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो जुलाई के अंत में 85.75 लाख करोड़ रुपये था।

गोल्ड ETF के तरफ फिर दौड़े निवेशक

अगस्त में गोल्ड ETF में भी निवेशकों का रुझान काफी बढ़ा है। गोल्ड ETF में 2,597 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो देखने को मिला, जो जुलाई के 1,559 करोड़ रुपये के मुकाबले काफी ज्यादा है। जून में यह इनफ्लो 3,443 करोड़ रुपये रहा था। इसके अलावा स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड्स यानी SIF में भी निवेशकों की खासी रुचि देखी गई, जहां महीने के दौरान लगभग 7,600 करोड़ रुपये का इनफ्लो आया।

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख