return to news
  1. Hero Motors के IPO का प्राइस बैंड तय, क्या करती है कंपनी और कैसा है फाइनेंशियल?

मार्केट न्यूज़

Hero Motors के IPO का प्राइस बैंड तय, क्या करती है कंपनी और कैसा है फाइनेंशियल?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 10, 2026, 10:09 IST

सारांश

Hero Motors के IPO के तहत 600 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 400 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी। OFS के कारण कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी पहले के 85.57% से घटकर 61.63% हो जाएगी।

Hero Motors IPO

अप्रैल 1998 में शुरू हुई Hero Motors Limited एक ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी है।

ऑटो पार्ट्स और एडवांस्ड मोबिलिटी बनाने वाली कंपनी Hero Motors Ltd अपना IPO लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। इस पब्लिक इश्यू के लिए ₹79 से ₹84 प्रति शेयर का ऑफर प्राइस तय किया गया है। हर शेयर की फेस वैल्यू ₹10 होगी। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 16 सितंबर को खुलेगा और 18 सितंबर को बंद होगा। कंपनी इसके जरिए 1000 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। अपर प्राइस बैंड पर Hero Motors का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹3815 करोड़ होगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Hero Motors IPO का स्ट्रक्चर

Hero Motors के IPO के तहत 600 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 400 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी। OFS के कारण कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी पहले के 85.57% से घटकर 61.63% हो जाएगी।

एक लॉट में Hero Motors के 178 शेयर होंगे और रिटेल इन्वेस्टर्स को इसके लिए कम से कम ₹14,952 का इन्वेस्टमेंट करना होगा। इसके बाद 178 शेयरों के मल्टीपल में बोली लगानी होगी। ICICI Securities, DAM Capital और JM Financial इस इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि Kfin Technologies ऑफिशियल रजिस्ट्रार है।

जरूरी डेट्स

सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 21 सितंबर को किया जाएगा। इसके शेयर 22 सितंबर को शेयरहोल्डर्स के डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। इसके अलावा शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 23 सितंबर को होने की उम्मीद है। IPO का 35% हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व है। इसके अलावा 50% हिस्सा इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए और बाकी हिस्सा नॉन-इन्स्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) के लिए रखा गया है।

Hero Motors का बिजनेस

अप्रैल 1998 में शुरू हुई Hero Motors Limited एक ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी है। यह ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए पावरट्रेन से जुड़े तकनीकी समाधान तैयार करती है और उनका निर्माण व सप्लाई करती है। कंपनी अमेरिका, यूरोप, भारत और ASEAN देशों में कारोबार करती है। Hero Motors इलेक्ट्रिक और पेट्रोल-डीजल दोनों तरह के वाहनों के लिए पावरट्रेन समाधान देती है, जिनका इस्तेमाल दोपहिया, ई-बाइक, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कार, ऑफ-रोड वाहन, भारी वाहन और eVTOL जैसे क्षेत्रों में होता है।

Hero Motors का फाइनेंशियल

Hero Motors के फाइनेंशियल की बात करें तो कंपनी का प्रदर्शन लगातार मजबूत होता हुआ दिख रहा है। इसकी टोटल इनकम FY24 में 1,083.42 करोड़ रुपये थी, जो FY25 में बढ़कर 1,111.23 करोड़ रुपये और FY26 में बढ़कर 1,216.74 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) भी FY24 में 17.04 करोड़ रुपये था, जो FY25 में 32.80 करोड़ रुपये और FY26 में 41.17 करोड़ रुपये हो गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख