return to news
  1. Tata Chemicals के Kenya बिजनेस पर संकट, कंपनी का क्या कहना है? प्लांट बंद हुआ तो कितना होगा नुकसान?

मार्केट न्यूज़

Tata Chemicals के Kenya बिजनेस पर संकट, कंपनी का क्या कहना है? प्लांट बंद हुआ तो कितना होगा नुकसान?

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड September 04, 2026, 11:49 IST

सारांश

राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि Tata के पास करीब 100 साल से यह कॉन्ट्रैक्ट है, लेकिन कंपनी ने केन्या में डाउनस्ट्रीम इंडस्ट्री विकसित करने, रोजगार पैदा करने और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए पर्याप्त काम नहीं किया है। इसी वजह से सरकार कंपनी के ऑपरेशन को लेकर सख्त रुख अपना रही है।

शेयर सूची

Tata chemicals

केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने Tata Chemicals Magadi को देश में अपना कामकाज बंद करने का निर्देश दिया है।

Tata Chemicals के शेयरों में आज 4 सितंबर को शुरुआती कारोबार में करीब 2% की गिरावट देखने को मिली। रिपोर्ट लिखे जाने के समय कंपनी के शेयर 2.02 फीसदी की कमजोरी के साथ 629 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे थे। दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने Tata Chemicals Magadi को देश में अपना कामकाज बंद करने का निर्देश दिया है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट नजर आ रही है। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 16006.34 करोड़ रुपये पर आ गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

करीब 100 साल से चल रहा है कारोबार

राष्ट्रपति रुटो ने कहा कि Tata के पास करीब 100 साल से यह कॉन्ट्रैक्ट है, लेकिन कंपनी ने केन्या में डाउनस्ट्रीम इंडस्ट्री विकसित करने, रोजगार पैदा करने और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए पर्याप्त काम नहीं किया है। इसी वजह से सरकार कंपनी के ऑपरेशन को लेकर सख्त रुख अपना रही है।

यह मामला नया नहीं है। 28 जुलाई 2026 को केन्या सरकार ने Tata Chemicals Magadi को अपनी माइनिंग गतिविधियां निलंबित करने का आदेश दिया था। इसके साथ ही कंपनी के सोडा ऐश एक्सपोर्ट पर भी रोक लगा दी गई थी। इसके बाद कंपनी ने सरकार के साथ जरूरी जानकारी और दस्तावेज साझा किए थे।

Kenya बिजनेस कितना बड़ा है?

केन्या में Tata Chemicals का कारोबार कंपनी के लिए अहम है। FY26 में Kenya operations से कंपनी को करीब ₹586 करोड़ का रेवेन्यू और ₹101 करोड़ का EBITDA मिला। यह कंपनी के कुल EBITDA का लगभग 6% था। FY25 में Kenya बिजनेस का रेवेन्यू ₹612 करोड़, EBITDA ₹142 करोड़ और PAT ₹118 करोड़ रहा था। यानी FY26 में इस कारोबार के मुनाफे में गिरावट देखने को मिली थी। Tata Chemicals Magadi की सालाना सोडा ऐश उत्पादन क्षमता करीब 3.5 लाख टन है। सोडा ऐश का इस्तेमाल मुख्य रूप से ग्लास, केमिकल्स और डिटर्जेंट इंडस्ट्री में होता है। इसलिए लंबे समय तक उत्पादन या एक्सपोर्ट पर रोक कंपनी के कारोबार पर असर डाल सकती है।

Tata Chemicals ने क्या कहा?

टाटा केमिकल्स ने बताया कि उसे केन्या के Ministry of Mining, Blue Economy and Maritime Affairs से 28 जुलाई 2026 को आधिकारिक पत्र मिला था। इसके जवाब में TCML ने 11 अगस्त 2026 को सरकार को मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां, रिपोर्ट और दस्तावेज जमा कर दिए थे। कंपनी का कहना है कि वह सभी नियमों का पालन कर रही है।

Tata Chemicals के मुताबिक, TCML ने मंत्रालय की ओर से उठाए गए सभी मुद्दों पर विस्तृत जवाब दिया है। कंपनी ने यह भी बताया कि उसने लागू नियमों और नियामकीय जरूरतों के पालन से जुड़ी जानकारी भी सरकार को दी है। कंपनी का कहना है कि वह सभी लागू रेगुलेटरी जरूरतों का पालन कर रही है। कंपनी ने कहा कि उसने अपनी ओर से पूरी जानकारी और जवाब सरकार को दे दिया है। अब वह मंत्रालय द्वारा इन दस्तावेजों की समीक्षा किए जाने और आगे के निर्देशों का इंतजार कर रही है।

Tata Chemicals ने 2005 में किया था Magadi plant का अधिग्रहण

Tata Chemicals ने बताया कि उसने 2005 में Magadi plant का अधिग्रहण किया था। तब से यह कारोबार केन्या की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाता रहा है और आज भी कंपनी के कारोबार का अहम हिस्सा है। कंपनी ने कहा कि वह केन्या सरकार के अधिकार का सम्मान करती है और लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए उचित कानूनी और नियामकीय माध्यमों से रचनात्मक बातचीत जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। Tata Chemicals ने कहा कि उसकी प्राथमिकता केन्या में उसके कर्मचारियों, Magadi समुदाय और अन्य हितधारकों का कल्याण है। साथ ही कंपनी केन्या के आर्थिक विकास में अपना योगदान जारी रखना चाहती है।

कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

पिछले 1 महीने में टाटा केमिकल्स के शेयरों में करीब 6 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं पिछले 6 महीने में यह शेयर करीब 11 फीसदी लुढ़क चुका है। इस साल अब तक इसमें 16 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। इसके अलावा पिछले 1 साल में इसके निवेशकों को 33 फीसदी का नुकसान हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख