return to news
  1. 4 दिनों की गिरावट के बाद वैल्यू बाइंग, रुपये में सुधार समेत इन वजहों से बाजार ने की वापसी

मार्केट न्यूज़

4 दिनों की गिरावट के बाद वैल्यू बाइंग, रुपये में सुधार समेत इन वजहों से बाजार ने की वापसी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 04, 2026, 10:52 IST

सारांश

बाजार में पिछले लगातार 4 दिनों से बिकवाली का दबाव था। इस दौरान सेंसेक्स में करीब 1111 अंक या 1.44 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। वहीं निफ्टी 50 भी पिछले 4 दिनों में 302 अंक या 1.25 फीसदी लुढ़का है। इस गिरावट के बाद कई बेहतर शेयर सस्ते भाव पर मिल रहे हैं।

Stock Market

फेड गवर्नर क्रिस्टोफर वॉलर के बयानों के बाद ग्लोबल मार्केट में अमेरिकी ब्याज दरों के बढ़ने का डर कम हुआ है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 04 सितंबर को लगातार 4 दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगता दिख रहा है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 600 अंकों की तेजी नजर आई और यह 76,746.80 के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा Nifty 50 भी करीब 90 अंक उछलकर 23,962.55 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। बाजार में आज की गिरावट के लिए वैल्यू बाइंग समेत कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

वैल्यू बाइंग

शेयर बाजार में आज की रिकवरी के पीछे वैल्यू बाइंग एक बड़ी वजह है। बाजार में पिछले लगातार 4 दिनों से बिकवाली का दबाव था। इस दौरान सेंसेक्स में करीब 1111 अंक या 1.44 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। वहीं निफ्टी 50 भी पिछले 4 दिनों में 302 अंक या 1.25 फीसदी लुढ़का है। इस गिरावट के बाद कई बेहतर शेयर सस्ते भाव पर मिल रहे हैं। इसी का फायदा उठाने के लिए आज निवेशकों ने वैल्यू बाइंग की, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला।

अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की चिंता कम

फेड गवर्नर क्रिस्टोफर वॉलर के बयानों के बाद ग्लोबल मार्केट में अमेरिकी ब्याज दरों के बढ़ने का डर कम हुआ है। वॉलर ने गुरुवार को कहा कि अगर आने वाले डेटा से यह पुष्टि होती है कि महंगाई का दबाव कम हो रहा है, तो वे अमेरिकी सेंट्रल बैंक की अगली पॉलिसी मीटिंग में ब्याज दरों को जस का तस बनाए रखने का समर्थन करेंगे। इस खबर से भी बाजार का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है।

रुपये में आज भी मजबूती

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की वैल्यू में सुधार आज लगातार 5वें दिन जारी है। आज रुपया 94.46 पर खुला, जबकि गुरुवार को यह 94.49 पर बंद हुआ था, यानी इसमें 3 पैसे की बढ़त हुई। विदेशी मुद्रा के भारी इनफ्लो और डॉलर के कमजोर होने से घरेलू मुद्रा को सहारा मिला, जिससे हालिया बढ़त जारी रही।

दूसरी तरफ कच्चे तेल की ऊंची कीमतें रुपये के लिए एक बड़ा जोखिम बनी हुई हैं। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा कि उसे FCNR-B रूट से 127 अरब डॉलर से कुछ ज्यादा का इनफ्लो मिला है, जो बाजार के लगभग 90 अरब डॉलर के अनुमान से काफी ज्यादा है।

ग्लोबल मार्केट में भी बढ़ी खरीदारी

आज के कारोबार में ग्लोबल मार्केट में मजबूती नजर आ रही है। अमेरिकी बाजार में गुरुवार को तेजी देखी गई। Dow Jones Industrial में 1.18 फीसदी की बढ़त रही। इसके अलावा S&P 500 में 1.06 फीसदी और Nasdaq Composite में 1.40 फीसदी की तेजी नजर आई।

दूसरी तरफ आज ज्यादातर एशियाई बाजारों में भी मजबूती है। एशिया के प्रमुख बाजारों जैसे दक्षिण कोरिया के कोस्पी (Kospi) में 1.94 फीसदी की तेजी रही। जापान के निक्केई (Nikkei) में भी 1.23 फीसदी का उछाल देखा गया। हांगकांग का Hang Seng Index भी 2 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ है। इसके अलावा Straits Times और Taiwan Weighted भी 1 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख