return to news
  1. लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 417 अंक लुढ़का, निफ्टी 23873 पर बंद

मार्केट न्यूज़

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 417 अंक लुढ़का, निफ्टी 23873 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 03, 2026, 15:39 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली Tech Mahindra, HCL Tech, Titan, ITC और Trent जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ Adani Ports, Axis Bank, HDFC Bank, BEL और Asian Paints जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा।

भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार चौथे कारोबारी दिन बिकवाली का दबाव दिखा। आज शुरुआती कारोबार में बाजार में अच्छी रैली देखी गई। लेकिन कारोबार खत्म होने तक यह लाल निशान पर लुढ़क गया। आज के कारोबार में BSE Sensex में 417.49 अंकों की कमजोरी रही और यह 76,152.86 के स्तर पर आ गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 41 अंकों की कमजोरी के साथ 23873.45 के लेवल पर क्लोज हुआ है। आज शुरुआती तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। इसके अलावा IT और FMCG सेक्टर के शेयरों में भारी बिकवाली ने भी बाजार पर दबाव बनाया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Tech Mahindra, HCL Tech में सबसे ज्यादा बिकवाली

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली Tech Mahindra, HCL Tech, Titan, ITC और Trent जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ Adani Ports, Axis Bank, HDFC Bank, BEL और Asian Paints जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे। आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी नजर आई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.37 फीसदी चढ़ गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स ने भी 1.25 फीसदी की बढ़त दर्ज की।

FMCG, IT समेत कई सेक्टर्स लुढ़के

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। आज सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी रियल्टी में रही और यह 2 फीसदी से ज्यादा उछल गया। निफ्टी मीडिया में भी करीब 1.72 फीसदी की तेजी रही। इसके अलावा निफ्टी मेटल, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, केमिकल्स और सीमेंट इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी ऑटो, FMCG, IT, फार्मा, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं।

बाजार में आज क्यों बढ़ी बिकवाली

आज शुरुआती कारोबार में तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिसके चलते अंत में बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। ऑटो, FMCG, IT, मेटल और फार्मा जैसे बड़े सेक्टर्स में बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाया है। अमेरिका-ईरान तनाव के चलते क्रूड ऑयल का भाव अभी भी 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है।

दूसरी तरफ अमेरिका में 10-वर्षीय ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड बढ़कर 4.79% के करीब है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंकाओं के कारण हाल ही में इसमें तेजी देखी गई है। बॉन्ड यील्ड बढ़ने से विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) के लिए भारत जैसे उभरते बाजारों के मुकाबले अमेरिकी बॉन्ड में निवेश अधिक सुरक्षित और आकर्षक हो जाता है, जिससे बाजारों से फंड बाहर निकलता है। इन सभी वजहों से आज बाजार में बिकवाली बढ़ गई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख