मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड September 03, 2026, 12:47 IST
सारांश
जिसके चलते आज प्रेस्टीज इस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। 12:20 बजे इसके शेयर 3.25% यानी कि 51.40 रुपये चढ़कर 1,633.40 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे।
शेयर सूची

Prestige Group का गुरुग्राम में बड़ा दांव (Photo: Shutterstock)
देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में शामिल प्रेस्टीज ग्रुप ने दिल्ली-NCR में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने गुरुग्राम के सेक्टर 109 में 17.14 एकड़ का लैंड पार्सल अपने रेजिडेंशियल डेवलपमेंट पोर्टफोलियो में शामिल किया है। कंपनी के मुताबिक, इस जमीन पर करीब 5,600 करोड़ रुपये के ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) वाला रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट डेवलप किया जाएगा। जिसके चलते आज प्रेस्टीज इस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। 12:20 बजे इसके शेयर 3.25% यानी कि 51.40 रुपये चढ़कर 1,633.40 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे। प्रेस्टीज ग्रुप ने आज एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी, जिसके बाद शेयर 1,640 रुपये तक पहुंच गए थे।
कंपनी ने बताया कि प्रस्तावित प्रोजेक्ट का सेलएबल एरिया करीब 2.8 मिलियन वर्ग फुट होगा। इस प्रोजेक्ट के जरिए प्रेस्टीज ग्रुप को NCR के तेजी से बढ़ते रेजिडेंशियल मार्केट में अपनी स्थिति और मजबूत करने की उम्मीद है।
गुरुग्राम का सेक्टर 109 दिल्ली-NCR के प्रमुख रेजिडेंशियल इलाकों में तेजी से डेवलप हो रहा है। इस जमीन की सबसे बड़ी खासियत इसकी द्वारका एक्सप्रेसवे से बेहतर कनेक्टिविटी है। एक्सप्रेसवे के जरिए गुरुग्राम और दिल्ली के कई प्रमुख रिहायशी, कारोबारी और सामाजिक क्षेत्रों तक पहुंच आसान होती है। इंफ्रास्ट्रक्चर के लगातार विस्तार और बेहतर कनेक्टिविटी ने गुरुग्राम के कई इलाकों में रेजिडेंशियल डिमांड को बढ़ावा दिया है। ऐसे में प्रेस्टीज ग्रुप के लिए यह प्रोजेक्ट रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रेस्टीज ग्रुप ने पिछले साल NCR के रेजिडेंशियल मार्केट में एंट्री की थी। कंपनी का कहना है कि मार्केट से उसे अब तक उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। नए प्रोजेक्ट के साथ कंपनी उत्तर भारत में अपने रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स की पाइपलाइन को और बड़ा कर रही है। प्रेस्टीज ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर इरफान रजाक ने कहा कि NCR में कंपनी की एंट्री उसके विकास सफर का महत्वपूर्ण पड़ाव रही है। बाजार से मिली प्रतिक्रिया ने कंपनी का भरोसा बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि FY27 में NCR में कई प्रोजेक्ट्स की योजना बनाई गई है और कंपनी इस सेक्टर में धीरे-धीरे अपना स्केल और पोर्टफोलियो बढ़ा रही है। उनके मुताबिक, गुरुग्राम सेक्टर 109 का यह प्रोजेक्ट NCR की लॉन्गटर्म में कंपनी के भरोसे को दर्शाता है। आने वाले समय में NCR कंपनी की बिक्री और ग्रोथ में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
प्रेस्टीज ग्रुप का कारोबार केवल रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स तक सीमित नहीं है। कंपनी रेजिडेंशियल के साथ-साथ कमर्शियल, रिटेल, हॉस्पिटैलिटी और इंटीग्रेटेड टाउनशिप जैसे क्षेत्रों में भी काम करती है। जून 2026 तक कंपनी ने कुल 319 प्रोजेक्ट्स डिलीवर किए हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल करीब 216 मिलियन वर्ग फुट है। वहीं कंपनी के पास फिलहाल 137 प्रोजेक्ट्स की पाइपलाइन है, जिनका कुल क्षेत्रफल करीब 229 मिलियन वर्ग फुट है।
₹5,600 करोड़ के अनुमानित GDV और 2.8 मिलियन वर्ग फुट के सेलएबल एरिया वाला यह प्रोजेक्ट प्रेस्टीज ग्रुप के लिए NCR में एक बड़ा विस्तार है। गुरुग्राम में मजबूत आवासीय मांग, बेहतर होती कनेक्टिविटी और लगातार विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर को देखते हुए कंपनी इस क्षेत्र को भविष्य की ग्रोथ के लिए अहम मान रही है। कुल मिलाकर, सेक्टर 109 का नया प्रोजेक्ट प्रेस्टीज ग्रुप की NCR रणनीति को मजबूती देता है और कंपनी के उत्तर भारत के रेजिडेंशियल पोर्टफोलियो में एक महत्वपूर्ण इजाफा करता है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख